मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की समीक्षा की, समय पर काम पूरा करने के दिए सख्त निर्देश !
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यों, योजनाओं और परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यभर में चल रहे बुनियादी ढांचे के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं की प्रगति और उनकी वर्तमान स्थिति का विस्तृत ब्योरा लिया।













