Thursday, May 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » तसर संस्‍थान में राष्‍ट्रीय तसर रेशम कृषि मेला सह संस्‍थान के 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह संपन्न !

तसर संस्‍थान में राष्‍ट्रीय तसर रेशम कृषि मेला सह संस्‍थान के 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह संपन्न !

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
तसर संस्‍थान में राष्‍ट्रीय तसर रेशम कृषि मेला सह संस्‍थान के 61 वां स्‍थापना दिवस समारोह संपन्न !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

उपायुक्त के निर्देश पर डीएमएफटी मद से 22 दिव्यांग लाभुकों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण !

झारखंड राज्यसभा में महागठबंधन मजबूत एक सीट पर कांग्रेस का दावा स्वाभाविक – ऋषीकेश सिंह !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

रांची: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय अंतर्गत केंद्रीय रेशम बोर्ड के विभाग केन्‍द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान, राष्‍ट्रीय तसर रेशम कृषि मेला सह इस संस्‍थान के 61वें स्‍थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में माननीय वस्‍त्र मंत्री, भारत सरकार गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री पी.शिवकुमार, भा.व.से., सदस्‍य सचिव, केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड, बेंगलूर; डॉ.अजीत कुमार सिन्‍हा, कुलपति, राँची विश्‍वविद्यालय; श्री परितोष उपाध्‍याय, भा.व.से., पीसीसीएफ वन्‍य जीव एवं मुख्‍य वन्‍य जीव वार्डन, झारखण्‍ड; डॉ.नरेश बाबू, भा.व.से., संयुक्‍त सचिव (तकनीकी)/सीईओ, एसएमओआई, बेंगलूर एवं श्री गौतम कुमार, महाप्रबन्‍धक, नाबार्ड, राँची जैसे वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भव्य स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रारम्‍भ में संस्‍थान के निदेशक डॉ.एन.बी.चौधरी द्वारा मुख्‍य अतिथि माननीय वस्‍त्र मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह एवं अन्‍य विशिष्‍ट अतिथियों का स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। तदोपरांत कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्‍य अतिथि माननीय वस्‍त्र मंत्री, भारत सरकार श्री गिरिराज सिंह एवं आमंत्रित विशिष्‍ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्रमवार संबोधन करते हुए सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा तसर उद्योग के विकास एवं गति तथा इसमें तसर संस्था रांची के योगदान एवं सहभागिता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।मुख्‍य अतिथि ने अपने सम्‍बोधन में कहा कि जब से श्री पी. शिवकुमार, केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड के सदस्‍य सचिव बने हैं तब से पूरे केन्‍द्रीय रेशम बोर्ड में रेशम उत्‍पादन में बढोत्तरी हुई है । उन्‍होंने नाबार्ड के महाप्रबन्‍धक श्री गौतम कुमार से झारखण्‍ड में तसर रेशम कीटपालन करने वाले गरीब एवं आदिवासी किसान को आर्थिक मदद करने के लिए अनुरोध किया। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत विश्‍व का एकमात्र देश है जहाँ रेशम की चारों प्रजातियाँ- शहतूत, तसर, मूगा एवं रेशम का उत्‍पादन होता है । उन्‍होंने केन्‍द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान, राँची के निदेशक डॉ.एन.बी.चौधरी से अनुरोध किया कि प्रक्षेत्र में तसर रेशम कीटपालन के साथ-साथ उप-उत्‍पाद को भी बढ़ावा दें ताकि इससे किसानों की आय में और बढ़ोत्तरी हो सके।वस्त्र मंत्री ने यह भी कहा कि तसर रेशम कीट का गृह कीटपालन भी किया जाए और जहाँ कीटपालन किया जाए वहाँ पर एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाए जिससे कीड़े की गतिविधि को रिकार्ड किया जा सके। अगर यह सफल होता है तो गृह कीटपालन से अधिक-से-अधिक तसर कीटपालक लाभान्वित होंगे । उन्‍होंने कहा कि तसर रेशमकीट को अर्जुन एवं आसन के पत्‍ते के अलावा दूसरे पौधे के पत्‍ते खिलाकार भी देखा जाए कि क्‍या दूसरे पौधे के पत्‍ते खाकर भी तसर रेशम कीट कोसा बना सकता है । श्री सिंह ने केन्‍द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान, झारखंड राज्‍य वन विभाग एवं राज्‍य रेशम विभाग से तसर रेशम के विकास हेतु मिलकर काम करने का आह्वान किया। मंत्री महोदय द्वारा पूर्व के तीन पीजीडीएस प्रशिक्षणार्थियों को स्‍नातकोत्‍तर डिप्‍लोमा प्रशिक्षण में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन हेतु पुरस्‍कृत किया गया है । इसके साथ ही रेशम उत्‍पादन में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को भी पुरस्‍कृत किया गया ।केन्‍द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्‍थान एवं बायोसेफ, राँची के साथ सरिहन इकोरेस एवं मोटराइज्‍ड तसर धागाकरण मशीन हेतु एमओयू भी किया गया। कार्यक्रम में तसर संस्‍थान द्वारा प्रकाशित छ: पुस्‍तकों का माननीय वस्‍त्र मंत्री एवं विशिष्‍ट अतिथियों द्वारा विमोचन भी किया गया । कार्यक्रम में संस्‍थान के सभी वैज्ञानिक/अधिकारी/ कर्मचारी के अलावा भारत के विभिन्‍न राज्‍यों से आये वैज्ञानिक/तकनीकी कर्मचारी एवं किसान मौजूद थे ।आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ.जय प्रकाश पाण्‍डेय, वैज्ञानिक-डी द्वारा किया गया तथा धन्‍यवाद ज्ञापन डॉ.एन.बी.चौधरी, निदेशक ने किया।

Tags: #National #Tussar Silk# Agriculture₹ Fair cum #61st Foundation Day# Celebration
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी मीडिया विभाग का पुनर्गठन नई टीम गठित !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग द्वारा प्रारंभ किए गए टैलेंट हंट अभियान के तहत झारखंड...

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अद्यतन...

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में दवा एक्सपायर एंबुलेंस करोड़ों का घोटाला मामले में सीबीआई जांच – बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त घोटाला, दवा बर्बादी और एंबुलेंस...

झारखंड प्रदेश में  वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

झारखंड प्रदेश में वृद्धि के खिलाफ आज पूरे राज्य के पेट्रोल पम्पों पर व्यापक हस्ताक्षर अभियान – कांग्रेस !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रॉंची: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ आज...

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

झारखंड बीजेपी लड़ेगी राज्यसभा का चुनाव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा का चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी को उतारेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश चुनाव...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिनिवास ऐप के शुभारंभ !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में आयोजित "आदिनिवास ऐप" के शुभारंभ कार्यक्रम में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    44 shares
    Share 18 Tweet 11
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    56 shares
    Share 22 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    58 shares
    Share 23 Tweet 15
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    40 shares
    Share 16 Tweet 10
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    54 shares
    Share 22 Tweet 14

अभी अभी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न !

May 27, 2026
झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी !

May 27, 2026
झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

झारखंड में मौसम लेगा करवट 29 मई से मिलेगी राहत !

May 27, 2026
झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

झारखंड के सीमावर्ती जिलों में तत्काल अवैध मुस्लिम घुसपैठियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाए हेमंत सरकार- प्रतुल शाह देव !

May 27, 2026
सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

सांसद-विधायक मीडिया के सामने आकर बोले बढ़ाएंगे हजारीबाग के विकास की गाड़ी !

May 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.