चक्रधरपुर :चाईबासा रोड पर फायरिंग करने वाले दो अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के बोराई गांव निवासी बुधलाल अंगिरया और चक्रधरपुर के टोकलो थाना क्षेत्र के चिटपिल गांव निवासी बिरसा गागराई के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने एक देसी लोडेड पिस्टल भी जब्त किया है। डीएसपी ने बताया कि 24 जुलाई को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की शारदा गांव के पास दोनों अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की थी।
झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !
झारखंड भाजपा कार्यसमिति का समापन: सौदान सिंह और आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को दिया हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का...












