राँची :नामकुम थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम रेलवे क्रॉसिंग राधा कृष्णा मंदिर रोड (स्वर्णरेखा नदी के पास) स्थित एक घर में घुसकर एक युवक ने पिस्तौल से रबर बुलेट फायर कर दी।
गोली दीवार में लगी, गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं पहुंची, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रबर बुलेट को जब्त कर लिया।
जानकारी के अनुसार, घर मालिक रघुनंदन प्रसाद उर्फ रघु प्रसाद अपने कमरे में थे, इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर पहुंचा और बाहर खड़े बच्चे से पूछा कि रघुनंदन जी कहां हैं? बच्चा उसे रघु के कमरे तक ले गया।
जैसे ही रघु ने पूछा “कौन है? तभी युवक ने पिस्तौल से एक रबर बुलेट फायर कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तेजी से बाहर निकला और कुछ दूरी पैदल चलने के बाद वहां पहले से खड़े अपने साथी की बाइक पर बैठकर आरओबी की ओर से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे झारखंड दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी !
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे झारखंड, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी ! रांची: भारतीय जनता...












