एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो के विमान की नागपुर में आपात (इमरजेंसी) लैंडिंग कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट (6E 2706) कोच्चि से दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान बम की धमकी मिलने पर विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट की टेक्निकल टीम जांच कर रही है। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। इस बात की जानकारी नागपुर डीसीपी लोहित मतानी ने दी।
झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित –
रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुशासन समिति द्वारा संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...










