सात निश्चय-3 के तहत् “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के अंतर्गत दिनांक 02 फरवरी, सोमवार को गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार की अध्यक्षता में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। यह जन-सुनवाई 11:00 बजे से 01:00 बजे तक आयोजित हुई।
जन-सुनवाई के दौरान गृह सचिव ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, तत्परता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
इस अवसर पर गृह सचिव सह कारा महानिरीक्षक प्रणव कुमार ने कहा कि “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना है। उल्लेखनीय है कि गृह विभाग में “सबका सम्मान-जीवन आसान” योजना के तहत सोमवार को 11:00 से 01:00 तथा शुक्रवार को अपराह्न 03:00 से 05:00 दो दिन जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। विभाग के अपर मुख्य सचिव, सचिव और विशेष सचिव फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रभावी निष्पादन हेतु दिशानिर्देश देते हैं।
झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित –
रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुशासन समिति द्वारा संगठनात्मक अनुशासन को बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...










