Friday, October 30, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » नई दिल्ली में आठ राज्यों के वित्त मंत्री के साथ जीएसटी परिषद के बैठक का आहुत !

नई दिल्ली में आठ राज्यों के वित्त मंत्री के साथ जीएसटी परिषद के बैठक का आहुत !

GST Rate Rationalisation के प्रस्ताव पर संयुक्त रुप से विचार-विमर्श किया गया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in नई दिल्ली, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
नई दिल्ली में आठ राज्यों के वित्त मंत्री के साथ जीएसटी परिषद के बैठक का आहुत !
8
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !

हेमन्त सोरेन कैबिनेट बैठक: पोलिटेकनिक इंटर्नशिप, स्वास्थ्य कानून और पशु आहार कारखाने समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी !

झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार करेगी चर्चा !

झारखंड भाजपा कार्यसमिति: हेमंत सरकार के खिलाफ जनमुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान !

नई दिल्ली के कर्नाटक भवन में 8 आठ राज्यों झारखण्ड, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडू, तेलंगाना एवं पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री वाणिज्य कर मंत्री राजस्व मंत्री की बैठक आहूत की गयी।इस बैठक का उद्देश्य आगामी जी.एस.टी परिषद् द्वारा-03.09.2025 एवं 04.09.2025 को आहूत बैठक में प्रस्तावित GST Rate Rationalisation के प्रस्ताव पर संयुक्त रुप से विचार-विमर्श किया गया।केन्द्र सरकार का प्रस्ताव है कि GST दरों के चार Slab यथा- 5%, 12%, 18%, एवं 28% को युक्ति संगत बनाते हुए 12% एवं 28% के Slab को समाप्त किया जाय। जिन मालों एवं सेवाओं के कर की दरों को घटाने का प्रस्ताव है उसके फलस्वरूप आशा है कि सामग्रियों के मूल्य घटने के कारण जन मानस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा साथ ही देश की अर्थव्यस्था सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगा। परंतु वर्तमान में जी. एस. टी परिषद् द्वारा जो Rate Rationalisation का प्रस्ताव लाया गया है उस निर्णय से राज्यों के उपर पडने वाले वित्तीय भार का आकलन नहीं किया गया है।उल्लेखनीय है कि 1, जुलाई, 2017 के पूर्व देश में Direct Tax Reforms के तहत GST की शुरुआत की गयी, जो मूल रुप में Destination Based Tax है। जी.एस.टी कर प्रणाली के अन्तर्गत माल और सेवाओं के उपभोग (Consumption) के आधार पर राज्यों को GST कर प्राप्त होता है।झारखण्ड एक छोटा विनिर्माता राज्य (Manufacturing State) है। माल और सेवा कर प्रणाली के क्रियान्वयन से इसके आंतरिक राजस्व संग्रहण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। झारखण्ड कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साईट इत्यादि के खनन में अग्रणी है। राज्य में उत्पादित औद्योगिक उत्पाद एवं खनिजों को अधिकांशतः अन्तर्राज्यीय आपूर्ति होता है। वैट अवधि में अन्तर्राज्यीय आपूर्ति पर राज्य को सी.एस.टी. के रुप में राजस्व संग्रहण की प्राप्ति होती थी। परंतु GST के संरचनात्मक परिवर्तन के कारण अन्तर्राज्यीय आपूर्ति पर राजस्व की प्राप्ति शून्य हो गयी है।01.07.2017 से देश में माल और सेवा कर प्रणाली क्रियान्वित की गयी जिसके पश्चात् अगले 05 वर्षों तक केन्द्र सरकार द्वारा राज्य को 14 प्रतिशत Protected Revenue के अनुसार Compensation का भुगतान किया जाना था। Protected Revenue के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2022-23 (जून, 2022 तक) तक केन्द्र सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जाता रहा है।प्रस्तावित एजेंडा में GST Rate Rationalisation से राजस्व पर पड़ने वाले वित्तीय भार का आकलन नहीं किया गया। राजस्व में होने वाली कमी से राज्यों के राजस्व संरक्षण की कोई व्यवस्था प्रस्तावित नहीं की गयी।झारखण्ड राज्य का मन्तव्य है कि प्रस्तावित एजेंडा पर इस शर्त के साथ सहमति दी जा सकती है कि GST की दरों में बदलाव के कारण राज्यों को होने वाले राजस्व क्षति की भरपाई GST Compensation से किया जाय। अनुमानित आकलन के अनुसार झारखण्ड राज्य को लगभग 2000 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष राजस्व की प्राप्ति नहीं हो सकेगी।इसी परिप्रेक्ष्य पर आज दिनांक 29 अगस्त, 2025 को 8 (आठ) राज्यों के द्वारा संयुक्त रुप से विचार-विमर्श के उपरांत सहमति बनी कि प्रस्तावित GST Rate Rationalisation पर एक Joint Memorandum जी. एस. टी. परिषद को समर्पित किया जायेगा, जिसमें मूल रुप से राज्यों के राजस्व संरक्षण के विषय को ध्यान में रखते हुए Compensation की व्यवस्था स्थापित करते हुए इसे लागू करने का सुझाव भारत सरकार को समर्पित किया जा रहा है।वस्तु और सेवा कर (जी.एस.टी) केंद्र और राज्यों के बीच एक साझा राजकोषीय ढाँचा है. जो सर्वसम्मति और Cooperative Federalism के सिद्धांत पर आधारित है। दरों का सरलीकरण और युक्तिकरण (Simplification and Rationalisation) वांछनीय उद्देश्य हैं, लेकिन इन्हें राज्यों की राजकोषीय स्थिरता (fiscal stability of States) की कीमत पर नहीं अपनाया जाना चाहिए। यदि वर्तमान प्रस्ताव को बिना किसी Compensation के लागू किया जाता है, तो इससे राज्यों के राजस्व को भारी नुकसान होगा, राजकोषीय असंतुलन बढ़ेगा और इसलिए यह वर्तमान स्वरूप में अस्वीकार्य है।इसलिए, राज्यों की यह सुविचारित अनुशंसा है कि दरों को युक्तिसंगत बनाने के लिए एक मजबूत राजस्व संरक्षण ढाँचा, Sin और Luxury की वस्तुओं पर एक पूरक शुल्क, और कम से कम पाँच वर्षों के लिए एक गारंटीकृत Compensation की व्यवस्था होनी चाहिए। केवल ऐसा संतुलित दृष्टिकोण ही राज्यों की राजकोषीय स्वायत्तता की रक्षा करेगा और साथ ही Cooperative Federalism की सच्ची भावना के साथ जीएसटी सुधार के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएगा।

Tags: #New Delhi#finance minister# GST Rate #Rationalisation
Share3Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

JDU से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह- ‘अपनी नई पार्टी बनाऊंगा, जेडीयू में अब बचा क्या है?’

JDU से निकाले जाने पर बोले अनंत सिंह- ‘अपनी नई पार्टी बनाऊंगा, जेडीयू में अब बचा क्या है?’

by firstreport desk2
5 days ago
0

अपनी पार्टी बनाऊंगा, JDU अब खत्म है': जेडीयू से निष्कासित होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह का जोरदार हमला...

झारखंड भाजपा में आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, 2029 के दावों पर सवाल !

झारखंड भाजपा में आंतरिक कलह और गुटबाजी पर कांग्रेस का हमला, 2029 के दावों पर सवाल !

by firstreport desk2
6 days ago
0

झारखंड भाजपा की गुटबाजी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकारोक्ति ने खोली पोल, खंड-खंड में बंटी भाजपा 2029 में किस दम...

सत्ता से बाहर होने की बेचैनी में भाजपा, झारखंड को अपना गढ़ बताकर जनता का न करे अपमान: JMM !

सत्ता से बाहर होने की बेचैनी में भाजपा, झारखंड को अपना गढ़ बताकर जनता का न करे अपमान: JMM !

by firstreport desk2
6 days ago
0

सत्ता से बाहर होने की बेचैनी में झारखंड को भाजपा का गढ़ बता रहे नितिन नवीन: JMM ! रांची: झारखंड...

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक: नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, झारखंड में कमल खिलाने का आह्वान !

भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक: नितिन नवीन ने कांग्रेस पर बोला हमला, झारखंड में कमल खिलाने का आह्वान !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रांची के कांके, सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह का आमंत्रण !

by firstreport desk2
7 days ago
0

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से शुक्रवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी),...

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे झारखंड दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी !

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को आएंगे झारखंड दौरे पर, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी !

by firstreport desk2
1 week ago
0

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को पहुंचेंगे झारखंड, प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी ! रांची: भारतीय जनता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    267 shares
    Share 107 Tweet 67
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    272 shares
    Share 109 Tweet 68
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    234 shares
    Share 94 Tweet 59
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    72 shares
    Share 29 Tweet 18

अभी अभी

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: अनंत सिंह के सरेंडर आदेश पर बोले- ‘गद्दारी करते ही सरकार अच्छी हो गई’

तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर तीखा हमला: अनंत सिंह के सरेंडर आदेश पर बोले- ‘गद्दारी करते ही सरकार अच्छी हो गई’

October 30, 2026
अनंत सिंह को SC से बड़ा झटका: 1 दिसंबर तक सरेंडर के आदेश पर बोले JDU MLC नीरज कुमार- “यह न्यायपालिका का मामला है”

अनंत सिंह को SC से बड़ा झटका: 1 दिसंबर तक सरेंडर के आदेश पर बोले JDU MLC नीरज कुमार- “यह न्यायपालिका का मामला है”

October 30, 2026
अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर बोले मोकामा विधायक- ‘अदालत पर भरोसा है, करूंगा सरेंडर’

अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने पर बोले मोकामा विधायक- ‘अदालत पर भरोसा है, करूंगा सरेंडर’

October 30, 2026
झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

October 29, 2026
झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

October 29, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.