Tuesday, November 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बच्चो के शुरुवाती छह वर्षो में सीखने और पढ़ने की क्षमता का विकास कर रही है पाठशाला नन्हे कदम !

बच्चो के शुरुवाती छह वर्षो में सीखने और पढ़ने की क्षमता का विकास कर रही है पाठशाला नन्हे कदम !

बच्चो के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका' का क्रियान्वयन प्रस्तावित .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in झारखंड, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
बच्चो के शुरुवाती छह वर्षो में सीखने और पढ़ने की क्षमता का विकास कर रही है  पाठशाला नन्हे कदम !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बच्चो के जीवन के आरंभिक 6 वर्ष उनके विकास के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होते है। इसी अवस्था में वे अपने आसपास के परिवेश से सीखना और समझना शुरू करते है। इस अवधि के दौरान बच्चो को प्राप्त अनुभव, उनके शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक विकास को प्रभावित करते है। साथ ही अच्छी आदतों की नींव भी इसी उम्र में पड़ती है। ऐसे में प्रारंभ से ही संदर्भगत एवं सिद्धांतयुक्त सार्थक अनुभव दिया जाये तो बच्चो का सर्वांगीण विकास होता है। शाला पूर्व शिक्षा के इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के 38,432 आंगनबाड़ी केंद्रों/बालवाटिका में बाल विकास विभाग, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और यूनिसेफ के सयुक्त प्रयास से ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’ का क्रियान्वयन प्रस्तावित किया गया है। इस पाठ्यचर्या के अंतर्गत बच्चो के साथ ऐसी गतिविधियां की जाती है, जो उनके सीखने की ललक को अभिप्रेरित करे, उनकी क्षमता को बढ़ाएं और उन्हें समग्र विकास का खुला अवसर दे।

नन्हे कदम पाठ्यचर्या में आयु वर्ग 3 से 6 वर्ष के बच्चो के सर्वांगीण विकास के सभी आयामों, जैसे की शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, भाषायी, सामाजिक, सृजनात्मक को ध्यान में रखा गया है। साथ ही पाठ्यचर्या की गतिविधियां भी लचीली है, जिसमे आंगनबाड़ी सेविकाएं अपने केंद्रों के बच्चो की जरूरतों को देखते हुए नयापन ला सके। इस बाल केंद्रित पाठ्यचर्या में बच्चो द्वारा रचनात्मक समस्या सुलझाने के साथ साथ बातचीत को प्रोत्साहित किया गया है।

शाला पूर्व शिक्षा पाठ्यचर्या ‘नन्हे कदम’ का उद्देश्य

ये भीपढ़िये

रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

राँची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; दाखिल-खारिज में रोड़ा बनने पर रची गई थी साजिश !

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्या मामला: बीजेपी का झारखंड सरकार पर हमला, एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी !

नन्हे कदम बच्चो की अंतनिर्हित क्षमताओं को महत्त्व देकर उन्हें विकास के अवसर प्रदान करता है। इसमें निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चो की इन्द्रियों एवं शारीरिक अंगो का भरपूर विकास होता है। इतना ही नहीं, संज्ञानात्मक विकास के लिए विभिन्न खेल एवं रोचक गतिविधियां भी निर्धारित की जाती है। नन्हे कदम के अंतर्गत बातचीत एवं सम्प्रेशात्मक गतिविधियों से बच्चो का भाषायी विकास होता है। इस पाठ्यचर्या में बच्चो के विकास के लिए परिवार, समुदाय एवं परिवेश की भूमिका को भी संवर्धित किया गया है। जिससे विद्यालय में प्रवेश से पहले बच्चो का सकारात्मक एवं रचनात्मक विकास हो सके।

‘नन्हे कदम’ के अंतर्गत प्रतिमाह थीम आधारित होती है गतिविधियां

नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका के अंतर्गत प्रति माह थीम आधारित गतिविधियां निर्धारित है। हर माह के प्रत्येक सप्ताह का दिनवार पाठ्यक्रम है। इसमें प्रत्येक सप्ताह के पांच दिन चार घंटे की गतिविधियां होती है, और छठे दिन साप्ताहिक पुनरावृत्ति के लिए निर्धारित है। छठे दिन ऐसी गतिविधियां होती है जो या तो पाठ्यचर्या में छूट गयी हो, या अधूरी रह गयी हो। माह के अंतिम सप्ताह के छठे दिन मासिक पुनरावृत्ति से संबंधित गतिविधियां होती है। इस शाला पूर्व शिक्षा पाठ्यक्रम की गतिविधियों को प्रतिदिन दो कोटि में बांटा गया है। इसमें सामान्य गतिविधियां और थीम आधारित गतिविधियां शामिल है। सामान्य गतिविधियों में स्वागत, स्वास्थ्य जांच, व्ययायाम, प्रार्थना, बाल गीत, उपस्थिति जांच, कैलेंडर एक्टिविटी शामिल है। जबकि थीम आधारित गतिविधियां बच्चो के भाषायी, संज्ञानात्मक, सृजनात्मक एवं शारीरिक विकास पर केंद्रित है।

बच्चो के सीखने की प्रक्रियाओं को रुचिकर, आनंदमयी और समावेशी बनाने के लिए पाठ्यचर्या के तहत आंगनबाड़ी में जिन गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाती है उनमे अंदर बाहर खेलना, रोचक विषय पर बातचीत और कहानी सुनाना, नाटक करना, भूमिका अभिनय, सामूहिक खेलकूद, सामूहिक कला प्रदर्शन, हाव भाव बनाना, चित्रकारी करना, मिटटी से बर्तन, खिलौने और मूर्तियों का निर्माण करना, आसपास घूमना और अवलोकन करना, एक्टिविटी शीट पर काम करना, आदि शामिल है।

चरणबद्ध तरीके से बनी नन्हे कदम पाठ्यचर्या

नयी शिक्षा नीति और ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवाएं) के छह घटक में से शाला पूर्व शिक्षा एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसके माध्यम से बच्चो के आगामी शिक्षा के लिए एक मजबूत नींव का विकास होता है। नन्हे कदम पाठ्यचर्या को विकसित करने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चली। पहले चरण में पूर्व बालपन शिक्षा से जुड़े सभी सामग्रियों का अवलोकन एवं अध्ययन किया गया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी विशेषज्ञों की देख रेख में कार्यशालाएं आयोजित हुई। इन कार्यशालाओं में सेविका, महिला परिवेशिकाओ और बाल परियोजना अधिकारियो को शामिल किया गया। पाठ्यचर्या को तैयार करने के दौरान नयी शिक्षा नीति, नॅशनल अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन पॉलिसी (2013), नेशनल करिक्युलम फ्रेम वर्क फॉर अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन तथा नेशनल क्वालिटी स्टैंडर्ड को ध्यान में रखा गया। इस दौरान अलग अलग राज्यों में चले ECCE कार्यक्रमों का भी अध्ययन किया गया। NIPCCD एवं NCERT के विशेषज्ञों के अवलोकन के बाद दिनांक 7 अक्टूबर, 2020 को ‘नन्हे कदम पाठ्यचर्या सह हस्तपुस्तिका’ को राज्य सरकार द्वारा मान्यता मिल गयी।

Tags: #The school # developing #children's ability # learn and read #first six years#baby steps .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए ELC गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश रांची: झारखंड...

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड के राजस्व तंत्र को मजबूती: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy के बीच ऐतिहासिक एकरारनामा, 6 माह में तैयार होगी...

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह में की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश गिरिडीह/रांची:...

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम जोड़ना अनिवार्य – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम जोड़ना अनिवार्य – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

by firstreport desk2
5 days ago
0

झारखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ना प्राथमिकता, ELC चलाएंगे विशेष जागरूकता अभियान रांची:राज्य के...

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रामगढ़ (झारखंड): राज्य में अवैध शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने के...

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

by firstreport desk2
6 days ago
0

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: 22 नवंबर को सादगी से होगा आयोजन, अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने तैयारियों की समीक्षा की !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

    रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    272 shares
    Share 109 Tweet 68
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    76 shares
    Share 30 Tweet 19
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    239 shares
    Share 96 Tweet 60
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    252 shares
    Share 101 Tweet 63

अभी अभी

झारखंड मतदाता सूची विशेष अभियान: लातेहार में मिले कई पात्र नागरिक, CEO ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश !

झारखंड मतदाता सूची विशेष अभियान: लातेहार में मिले कई पात्र नागरिक, CEO ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश !

November 2, 2026
गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीमा सिंह ने सरकार को घेरा!

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीमा सिंह ने सरकार को घेरा!

November 1, 2026
स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता: रांची में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता पुरस्कृत !

स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता: रांची में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता पुरस्कृत !

October 31, 2026
झारखंड मतदाता सूची 2026: होम-टू-रोल विजिट कर सुनिश्चित करें हर पात्र नागरिक का नाम – के. रवि कुमार !

झारखंड मतदाता सूची 2026: होम-टू-रोल विजिट कर सुनिश्चित करें हर पात्र नागरिक का नाम – के. रवि कुमार !

October 31, 2026
रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

October 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.