रांची :रांची डीसी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट जारी कर आम जनों की समस्या की समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब जिले के निवासी अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर ‘9430328080’ जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को “अबुआ साथी” के तहत भेज सकते हैं। इस नई व्यवस्था से प्रशासन को शिकायतों के समाधान में तेजी लाने में मदद मिलेगी और नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलेगा। यह पहल प्रशासन की जनता से जुड़ाव बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
जमशेदपुर: छात्रों पर झूठे मुकदमे और झारखंड सरकार की नीतियों के खिलाफ BJP का महाप्रदर्शन, CBI जांच की मांग
छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस ले सरकार, JSSC-JPSC धांधली की हो CBI जांच: BJP का जमशेदपुर में महाप्रदर्शन जमशेदपुर:...











