Sunday, November 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन !

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन !

बीआईटी मेसरा के प्लेटिनियम जुबली समारोह .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि पर राष्ट्रपति का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के प्लेटिनियम जुबली समारोह के अवसर पर अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने हेतु इस संस्थान के कुलाधिपति के रूप में राष्ट्रपति का आभार प्रकट करता हूँ।

राष्ट्रपति बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) मेसरा के इस ऐतिहासिक प्लेटिनम जुबली समारोह में आपका आगमन न केवल इस प्रतिष्ठित संस्थान के लिए, बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा जगत के लिए सौभाग्य का विषय है। जब से आपके झारखण्ड आगमन की सूचना मिली है, तब से राज्यवासियों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल है। आपने 6 वर्षों से अधिक झारखण्ड के राज्यपाल के पद को सुशोभित किया और ‘पीपुल्स गवर्नर’ के रूप में आपकी कार्यशैली और जनसेवा की भावना ने झारखंड के जनमानस में गहरी छाप छोड़ी है।

मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि बीआईटी मेसरा इस देश में कई इंजीनियरिंग विषयों और कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की समृद्ध विरासत के साथ एक प्रतिष्ठित प्रौद्योगिकी संस्थान है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नए आयामों के उदय के साथ, यह अपने कुशल युवा इंजीनियरों और प्रबंधकों के लिए नई संभावनाएँ प्रस्तुत कर रहा है।

ये भीपढ़िये

Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

राँची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; दाखिल-खारिज में रोड़ा बनने पर रची गई थी साजिश !

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्या मामला: बीजेपी का झारखंड सरकार पर हमला, एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी !

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

1955 में बीआईटी मेसरा की स्थापना इस संस्थान के दूरदर्शी संस्थापक बी० एम० बिड़ला जी की एक बहुत ही प्रशंसनीय पहल थी, जिन्होंने इस देश के विकास के लिए इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के महत्व को सही ढंग से समझा।

तब से, बीआईटी ने एक लंबा सफर तय किया है और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को तैयार किया है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता से संस्थान और देश का नाम रोशन किया है। यह संस्थान निरंतर नये नवाचारों और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जो इसे विश्वस्तर पर विशिष्ट बनाता है।

मुझे अत्यधिक हर्ष है कि बी.आई.टी. मेसरा ने विद्यार्थियों की सोच को विकसित किया है और उन्हें एक ऐसे भविष्य के लिए तैयार किया है जो उनके जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने तथा उनके समाधान ढूंढने की शक्ति प्रदान करती है। तेजी से बदलते समय में, जब प्रतिदिन नई तकनीकें, चुनौतियाँ और अवसर उत्पन्न हो रहे हैं, तो युवाओं के पास वह विज़न और क्षमता होनी चाहिए जो उन्हें अपनी राह पर अडिग रखे और समाज के उत्थान में योगदान दे सके। मुझे विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी जो भी ज्ञान और मूल्य यहाँ अर्जित कर रहे हैं, वह देश की प्रगति में योगदान देगा।

इस अवसर पर, मैं विशेष रूप से उल्लेख करना चाहूँगा कि राष्ट्रपति नारी शिक्षा की प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने विषम परिस्थिति में भी उच्च शिक्षा ग्रहण किया। अपने कार्यकाल के दौरान बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण हेतु उन्होंने राज्य में स्थित विभिन्न कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय का भ्रमण किया। उनकी प्रेरणा से देश की लाखों बेटियाँ पढ़ने हेतु आगे बढ़ रही हैं। विभिन्न दीक्षांत समारोहों में देखा जा रहा है कि हमारी छात्राएँ, छात्रों की तुलना में अधिक स्वर्ण पदक प्राप्त कर रही हैं। यह दर्शाता है कि जब अवसर मिलता है, तो बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं रहतीं। यह नए भारत की तस्वीर है।

बीआईटी मेसरा न केवल इंजीनियरिंग और प्रबंधन में बल्कि सामाजिक समावेशिता की दिशा में भी कार्य कर रहा है। यहाँ संचालित पॉलिटेक्निक संस्थान विशेष रूप से आदिम जनजातियों सहित आरक्षित श्रेणियों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रहा है, जो रोजगार और उद्यमिता के बेहतर अवसर की दिशा में सहायक हैं।
प्रधानमंत्री जी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को साकार करने में बीआईटी मेसरा का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मैं बीआईटी के संकाय सदस्यों और विद्वानों से आह्वान करता हूँ कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का निर्वहन करें और इस देश की आम जनता और उद्योगों के लाभ के लिए नए इंजीनियरिंग मॉडल, उपकरण, मशीनें और सॉफ्टवेयर विकसित करने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाएं। आपकी उद्यमिता, नवाचार और अनुसंधान में सहभागिता देश को प्रगति के नए आयामों की ओर ले जाएगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उद्देश्य हमारे युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम और सशक्त बनाना है। संस्थान ने इसे अपनाकर अपने पाठ्यक्रमों को न केवल समृद्ध करने का प्रयास किया है, बल्कि विद्यार्थियों को एक बहु-आयामी दृष्टिकोण भी प्रदान किया है। मुझे विश्वास है कि यह संस्थान निरंतर अपने छात्रों को नवीनतम तकनीकों, अनुसंधान और व्यावसायिक कौशल से लैस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Tags: #President's hearty greetings #holy land # Lord Birsa Munda .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड के राजस्व तंत्र को मजबूती: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy के बीच ऐतिहासिक एकरारनामा, 6 माह में तैयार होगी...

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह में की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश गिरिडीह/रांची:...

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम जोड़ना अनिवार्य – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम जोड़ना अनिवार्य – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण: हर पात्र नागरिक का नाम जोड़ना प्राथमिकता, ELC चलाएंगे विशेष जागरूकता अभियान रांची:राज्य के...

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रामगढ़ (झारखंड): राज्य में अवैध शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने के...

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

by firstreport desk2
4 days ago
0

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: 22 नवंबर को सादगी से होगा आयोजन, अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने तैयारियों की समीक्षा की !...

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान  !

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !

by firstreport desk2
4 days ago
0

अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला जल्द? सदस्यता विवाद पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

    रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    270 shares
    Share 108 Tweet 68
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    251 shares
    Share 100 Tweet 63
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    75 shares
    Share 30 Tweet 19
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    238 shares
    Share 95 Tweet 60

अभी अभी

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीमा सिंह ने सरकार को घेरा!

गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, सीमा सिंह ने सरकार को घेरा!

November 1, 2026
स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता: रांची में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता पुरस्कृत !

स्वर्गीय राधा देवी स्मृति वुडबॉल प्रतियोगिता: रांची में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता पुरस्कृत !

October 31, 2026
झारखंड मतदाता सूची 2026: होम-टू-रोल विजिट कर सुनिश्चित करें हर पात्र नागरिक का नाम – के. रवि कुमार !

झारखंड मतदाता सूची 2026: होम-टू-रोल विजिट कर सुनिश्चित करें हर पात्र नागरिक का नाम – के. रवि कुमार !

October 31, 2026
रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

October 30, 2026
Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

October 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.