Saturday, October 31, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय के जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् (टीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई !

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय के जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् (टीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई !

बैठक में गहन विचार-विमर्श एवं चर्चा के उपरान्त कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मिली स्वीकृति .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज झारखंड मंत्रालय के जनजातीय परामर्शदातृ परिषद् (टीएसी) की बैठक सम्पन्न हुई !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखण्ड उत्पाद (मदिरा की खुदरा बिक्री हेतु दुकानों की बंदोबस्ती एवं संचालन) नियमावली, 2025 के गठन संबंधित प्रस्तावित अधिसूचना प्रारूप के नियम 20 (iii) पर गहन विचार-विमर्श एवं चर्चा के उपरान्त राज्य के भीतर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के वैसे ग्राम पंचायत, जिसमें 50% या उससे अधिक जनजातीय आबादी हो और यदि स्थल झारखण्ड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न अधिसूचनाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व, राष्ट्रीय महत्व, राजकीय महत्व एवं स्थानीय महत्व के पर्यटन स्थल(धार्मिक मान्यता के स्थल को छोड़कर) घोषित हो, तो पर्यटन को बढ़ावा देने, राजस्व हित एवं अवैध मदिरा पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उक्त प्रक्षेत्र में ऑफ प्रकृति की खुदरा उत्पाद दुकानों की बंदोबस्ती किए जाने संबंधित प्रस्ताव पर सहमति बनी।

झारखण्ड उत्पाद होटल, रेस्तराँ, बार एवं क्लब (अनुज्ञापन एवं संचालन) (संशोधन) नियमावली, 2025 के गठन संबंधी संलेख एवं प्रस्तावित अधिसूचना प्रारूप की कंडिका-2 के नियम 21 पर सहमति दी गई। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के वैसे ग्राम पंचायत, जिसमें 50% या उससे अधिक जनजातीय आबादी हो और यदि ऐसे स्थल झारखण्ड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के विभिन्न अधिसूचनाओं द्वारा अंतराष्ट्रीय महत्व, राष्ट्रीय महत्व, राजकीय महत्व एवं स्थानीय महत्व के पर्यटन स्थल(धार्मिक मान्यता के स्थल को छोड़कर) घोषित हो, तो पर्यटन को बढ़ावा देने, राजस्वहित एवं अवैध मदिरा पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से उक्त प्रक्षेत्र में उत्पाद प्रपत्र 8, 9 एवं 10/9 एवं 10/7 ‘क’ में क्रमशः होटल, रेस्तरां एवं बार/रेस्तरां एवं बार/क्लब की अनुज्ञप्ति स्वीकृत करने पर सहमति बनी।

सुवर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजनान्तर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिला में खरकई नदी में प्रस्तावित ईचा बाँध के निर्माण कार्य को पुनर्बहाल करने पर चर्चा हुई। झारखण्ड जनजातीय परामर्शदातृ समिति के गहन विचार-विमर्श के उपरांत ईचा खरकई बाँध से हो रहे विस्थापित जनजाति समुदाय सहित अन्य व्यक्तियों पर पड़ने वाले प्रभाव के संबंध में प्रभावित ग्रामों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन करते हुए फोटो, वीडियो के साथ एक जांच प्रतिवेदन तैयार कर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से प्रस्तुत किए जाने हेतु सहमति बनी। उक्त प्रतिवेदन के आलोक में आगे की कार्यवाही पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भीपढ़िये

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !

झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !

झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण: प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम जोड़ना अनिवार्य – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

वन अधिकार योजना अंतर्गत “अबुआ बीर दिशोम” अभियान के क्रियान्वयन पर चर्चा के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि यह “अबुआ बीर दिशोम”व्यापक रूप से लगातार चलाई जाती रहे।यह सुनिश्चित किया जाए कि हर 2 माह में वनपट्टा का वितरण अनिवार्य रूप से हो । वनपट्टा हेतु प्राप्त आवेदनों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए स्वीकृति प्रक्रिया अविलंब पूरी किए जाने पर सहमति बनी।

छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम की धारा 46 के अंतर्गत थाना क्षेत्र की परिभाषा में स्पष्टता लाने हेतु प्रस्ताव पर बिंदुवार चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा 1938 के निर्धारित थाना क्षेत्र के आधार पर छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम के कार्यान्वयन हेतु विभाग एक प्रस्ताव तैयार कर उपस्थापित करे एवं उपरोक्त के संबंध में एक आयोग गठन करने के संबंध में सहमति बनी। उक्त गठित आयोग 6 महीने के भीतर सभी पहलुओं का अध्ययन करते हुए एक प्रतिवेदन समिति को समर्पित करेगी।

इन विषयों पर हुई चर्चा.
बोकारो जिला के ललपनिया में आदिवासी धार्मिक स्थल लगुबुरु में डीवीसी (DVC) द्वारा पनबिजली परियोजना पर कार्य किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। इस संबंध में माननीय सदस्यों को अवगत कराया गया कि राज्य सरकार द्वारा आदिवासी धर्म स्थल लगुबुरु को संरक्षित रखने की मंशा से डीवीसी एवं भारत सरकार को अवगत कराया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में ही डीवीसी के इस परियोजना को स्थगित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

वनपट्टा आच्छादित परिवारों के विद्यार्थियों एवं बच्चे-बच्चियों के आवासीय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में जो व्यवधान अथवा कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है ,उसका समाधान सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री-सह-उपाध्यक्ष टीएसी श्री चमरा लिंडा, विधायक-सह-सदस्य टीएसी प्रो० स्टीफन मरांडी, श्रीमती लुईस मरांडी, श्री सोनाराम सिंकू, श्री दशरथ गागराई, श्री राजेश कच्छप, श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी, श्री जिगा सुसारन होरो, श्री संजीव सरदार, श्री आलोक कुमार सोरेन, श्री सुदीप गुड़िया, श्री जगत मांझी, श्री राम सूर्या मुण्डा, श्री रामचन्द्र सिंह तथा टीएसी के मनोनीत सदस्य श्री नारायण उराँव एवं श्री जोसाई मार्डी उपस्थित रहे।

Tags: #The meeting of# the Tribal Advisory Council (TAC)# of Jharkhand Ministry #was held today under# the chairmanship #of Hemant Soren .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रामगढ़ (झारखंड): राज्य में अवैध शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने के...

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस 2026: 22 नवंबर को सेंट्रल हॉल में होगा सादगीपूर्ण आयोजन, सम्मान समारोह रहेगा बरकरार !

by firstreport desk2
3 days ago
0

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस: 22 नवंबर को सादगी से होगा आयोजन, अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने तैयारियों की समीक्षा की !...

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान  !

Anant Singh MLA Status: क्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !

by firstreport desk2
3 days ago
0

अनंत सिंह की विधायकी पर फैसला जल्द? सदस्यता विवाद पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार का बड़ा बयान !...

राँची में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल रहेंगे बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी !

राँची में चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा: 28 और 29 अक्टूबर को स्कूल रहेंगे बंद, ऑरेंज अलर्ट जारी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

राँची में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल, ऑरेंज अलर्ट जारी ! राँची।...

हेमन्त सोरेन कैबिनेट बैठक: पोलिटेकनिक इंटर्नशिप, स्वास्थ्य कानून और पशु आहार कारखाने समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी !

हेमन्त सोरेन कैबिनेट बैठक: पोलिटेकनिक इंटर्नशिप, स्वास्थ्य कानून और पशु आहार कारखाने समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी !

by firstreport desk2
4 days ago
0

राँची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य के...

Ranchi Police Encounter: रांची के कांके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शाहिद के पैर में लगी गोली !

Ranchi Police Encounter: रांची के कांके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात शाहिद के पैर में लगी गोली !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़: पेट्रोल पंप फायरिंग का आरोपी शाहिद गोली लगने से घायल, एक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    267 shares
    Share 107 Tweet 67
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    248 shares
    Share 99 Tweet 62
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    74 shares
    Share 30 Tweet 19
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    235 shares
    Share 94 Tweet 59
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    273 shares
    Share 109 Tweet 68

अभी अभी

रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

रांची में फर्जी ट्रैवल्स एजेंसी के जरिए कार गिरवी रखने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पति-पत्नी समेत 3 गिरफ्तार !

October 30, 2026
Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

Ranchi Encounter: धुर्वा में पुलिस और राहुल दुबे गिरोह के बीच मुठभेड़, 5 अपराधी गिरफ्तार !

October 30, 2026
राँची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; दाखिल-खारिज में रोड़ा बनने पर रची गई थी साजिश !

राँची: अरगोड़ा अंचल के राजस्व कर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार; दाखिल-खारिज में रोड़ा बनने पर रची गई थी साजिश !

October 30, 2026
लक्ष्मीकांत मुंडा हत्या मामला: बीजेपी का झारखंड सरकार पर हमला, एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी !

लक्ष्मीकांत मुंडा हत्या मामला: बीजेपी का झारखंड सरकार पर हमला, एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी !

October 30, 2026
झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !

October 30, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.