रांची : चान्हो/मांडर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश नहीं होने से जहां एक तरफ किसान परेशान हो रहे थे। वहीं उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। बुधवार की रात तेज हवा के साथ बारिश से जहां लोगों को ऊमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। बुधवार की रात से ही अचानक मौसम ने करवट ली। जिससे हल्की हवाओं के साथ ही आसमान में काले बादल घिर आए और देखते ही देखते गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम के इस बदलते मिजाज़ के साथ ही तापमान में गिरावट आई। जिससे लोगों ने ऊमस भरी गर्मी से राहत की सांस ली। वहीं इस बारिश से किसानों के चेहरों भी खिल उठे। सुबह होते ही किसान हाथ में कुदाल लेकर खेतों की तरफ चल दिए थे। किसानों का कहना है कि समय से बारिश नहीं होने से मक्का की बुआई देर से हुई। फिर बारिश की कमी के कारण मक्का की फसल सूखने के साथ-साथ धान के बीचड़े भी सूखने लगे थे। साधन सम्पन्न किसानों ने पंपसेट से पानी चलाकर धान के बिचडे डाल दिया था। परन्तु बारिश नहीं होने के वजह से खेतों में दरारें पड़ गई थी। जिससे किसानों की चिंता काफी बढ़ गई थी। बारिश होने से किसानों की कुछ चिंता कम हुई है। इस बारिश से क्षेत्र की कृषि गतिविधियों में तेजी आएगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा














