रांची : मेंटेनेंस के कारण कोकर और आसपास के इलाकों में आज 5 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कोकर ग्रामीण फीडर में 33 केवी मेंटेनेंस का काम होने के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे कोकर, चुनाभट्टा, अयोध्यापुरी बांधगाड़ी, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, सामलौंग और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं कोकर शहरी फीडर में भी मेंटेनेंस के कारण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लालपुर, बीस रोड, वर्धमान कंपाउंड, कांटाटोली, सर्कुलर रोड और आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत !
झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ BJP के नए प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों का रांची में भव्य स्वागत रांची: भारतीय...











