मौसम विज्ञान केंद्र, राॅंची की ओर से जारी ताजा मौसम अपडेट में 21 फरवरी को राज्य के खूॅंटी, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। 22 फरवरी को सिमडेगा, खूॅंटी, राॅंची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने का अनुमान है।
झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !
झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए ELC गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश रांची: झारखंड...












