Saturday, September 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मोदी सरकार में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बनी….बाबूलाल मरांडी !

मोदी सरकार में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बनी….बाबूलाल मरांडी !

विकास और विरासत को समर्पित था लोकमता अहिल्याबाई का सुशासन......शिवप्रकाश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मोदी सरकार में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बनी….बाबूलाल मरांडी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :भाजपा महानगर जिला के तत्वावधान में आज कार्निवल बैंक्वेट हॉल में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर भव्य गोष्टिका आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सह धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने तथा संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक विकास प्रीतम ने किया।
मंच पर स्वागत अर्चना सिंह,प्रकाश साहू,ओमप्रकाश ,पायल सोनी ,लवली गुप्ता,जितेंद्र वर्मा,अनीता वर्मा आदि ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी ने अपने ऑनलाइन सारगर्भित संबोधन में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

शिवप्रकाश ने कहा कि रानी अहिल्याबाई शक्ति और भक्ति की समुच्चय थीं। उन्होंने अपने को कभी रानी नहीं माना बल्कि भगवान शिव के सेवक के रूप में राजकाज का संचालन किया।

ये भीपढ़िये

धनबाद ओबी डम्प विवाद: झारखंड विधानसभा विशेष समिति की बैठक में BCCL और टाटा पर कड़े निर्देश

झारखंड में बनेंगे नए सैटेलाइट टाउनशिप: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए स्मार्ट सिटी के विस्तार और सैटलाइट शहरों के निर्माण के निर्देश

झारखंड में बंद कोयला खदानों का होगा वैज्ञानिक कायाकल्प: गिरिडीह और करमा OCP का पायलट प्रोजेक्ट हेतु चयन

रांची में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न: तकनीक, AI और समावेशी लोकतंत्र पर मंथन | CEO Jharkhand

कहा कि अहिल्याबाई समता और ममता की भावनाओं से ओतप्रोत थी और यह उनके निर्णयों और सोच में लगातार परिलक्षित होता रहा।

कहा कि उन्होंने अपने शासन में गरीब कल्याण,किसान कल्याण , जनजाति कल्याण,नारी सशक्तिकरण पर बल दिया। आज से 300 वर्ष पूर्व सुशासन को भी स्थापित किया जिसमें अपने पुत्र को भी दंडित करने का निर्णय बेमिसाल उदाहरण हैं।

कहा कि उन्होंने किसानों बजे कल्याण केलिए योजनाएं बनाईं,बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने की दिशा में कार्य किए,भूमिहीनों को पट्टे दिए,सिंचाई की उत्तम व्यवस्था की, तालाब ,कुएं बनवाए, पशुपालन की व्यवस्था की।

कहा कि अहिल्याबाई भील और अन्य जनजाति समाज के विकास की चिंता की। जनजाति समाज केलिए राज्य को प्राप्त कर से अलग फंड बनाए।

नारी सशक्तिकरण की दिशा में उनके कार्य आज प्रेरणा है। विधवा पुनर्विवाह, सैनिक के विधवाओं केलिए पेंशन, दत्तक पुत्र को संपत्ति का अधिकार,महिलाओं को संपत्ति का अधिकार , सती प्रथा को समाप्त करना जैसे अनेक कार्य किए।
कहा कि स्वयं सहायता समूह के माध्यम की परिकल्पना अहिल्याबाई होलकर की है।उन्होंने अपने राज्य में माहेश्वरी वस्त्र उद्योग की स्थापना की जो आज भी प्रसिद्ध है।

कहा कि समता और ममता उनके व्यवहार में था।अपने कर्मचारियों के साथ भी बैठकर भोजन करती थी

कहा कि उनमें जितनी विकास की सोच थी उतना ही अपने सांस्कृतिक विरासत की भी चिंता थी।

उन्होंने भारत की सनातन परम्परा जिसे विधर्मियों ने नष्ट करना चाहा था उसे पुनर्स्थापित किया।

पूर्व से पश्चिम ,हिमालय से रामेश्वरम तक मंदिरों के पुनरुद्धार कराए।और यह कार्य उन्होंने अपने राजकोष से नहीं बल्कि निजी कोष से कराए।

कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर प्रजा की सेवा को परमात्मा की सेवा मानती थी। उन्होंने अपने 28 वर्षों के सुशासन में विकास और विरासत के आदर्श को प्रस्तुत किया।

कहा कि भाजपा जनसेवा और सांस्कृतिक उत्थान केलिए संकल्पित और समर्पित है।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत ने नारी शक्ति को सदैव महिमा मंडित किया है। जब दुनिया के अन्य देश में महिलाएं अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रही थीं उस वक्त भारत में नारियां सभी क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही थी। रानी अहिल्याबाई होलकर आज भारत ही नहीं विश्व की नारी शक्ति केलिए प्रेरणा हैं।

कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में नारी शक्ति राष्ट्र शक्ति बनी है।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि देश को विकसित और आत्म निर्भर बनाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है।

कहा कि आज सिंदूर ऑपरेशन की सफलता भारत की सेना में योगदान दे रही बेटियों और बहनों के कारण है।

कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि भारत के हजार वर्षों की गुलामी ने राष्ट्रीय चरित्र को मिटाने की हर संभव कोशिश की जिसे आजाद भारत में भी 60 वर्षों तक कमजोर करने की कोशिश की गई।लेकिन आज भाजपा की सरकार राष्ट्रीय चरित्र को महिमा मंडित कर रही।

कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर के सुशासन ने यह साबित कर दिया था कि सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला भी राष्ट्रीय चरित्र का नेतृत्व कर सकती है।

कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर ने भारत की सनातन परम्परा का साक्षात्कार कराया।

कहा कि आज भारत की संसद महिला अधिकारों को मजबूती प्रदान कर रही लेकिन एक दौर वह भी रहा जब शाहबानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी महिला प्रताड़ित होती रही।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जाग रहा है। अपनी परंपरा संस्कृति से जुड़ रहा है।अपने प्राचीन गौरवशाली इतिहास पर गौरवान्वित हो रहा है। भारत अब विश्व विजेता बनने की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक की उपलब्धि को देश की उपलब्धि से जोड़ा जा रहा।

कहा कि भारत का सामाजिक ,सांस्कृतिक,आर्थिक और आध्यात्मिक विकास विश्व को नई दिशा देगा।

कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती जैसे कार्यक्रम इस दिशा में भारत के लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम को विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,आरती सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, मंत्री सीमा पासवान, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, शशांक राज सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, के के गुप्ता, सुबोध सिंह गुड्डू, संजय जयसवाल, ओम प्रकाश, संजीव विजयवर्गीय, सीमा शर्मा, संदीप वर्मा, रमेश सिंह, काजल प्रधान, राजीव रंजन मिश्रा, राहुल अवस्थी, ललित ओझा, ऊषा पांडेय, राजश्री जयंती, रविनाथ किशोर, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, लभली गुप्ता, राजू सिंह, अनीता वर्मा, वीणा मिश्रा, पायल सोनी, संजीव चौधरी, सुरेश प्रसाद, विनय सिंह, अजीत भगत,विशाल अग्रवाल, सोनू सिंह, रवि मुंडा, प्रकाश साहू, युवराज पासवान, ओम प्रकाश पांडे,उमेश यादव, सुबेश पांडेय, इंद्रजीत यादव, रणधीर सिंह, राम मनोज साहू, रामजी प्रसाद, पियूष विजयवर्गीय, पप्पु जयसवाल, विशाल साहू, अशोक मिश्रा, सुभाष अग्रवाल, कुंदन सिंह, विनोद महतो, ऋषभ गखड़, सूर्य प्रताप, ललित ओझा, राहुल चौधरी सहित हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित रहे।

Tags: #In Modi government# women power# became national power#...Babulal Marandi .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

voter list Jharkhand: छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में तेजी लाएं—के. रवि कुमार

by firstreport desk2
2 days ago
0

voter list Jharkhand: छूटे हुए पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में तेजी लाएं—के. रवि कुमार ! रांची।...

NUSRL रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन !

NUSRL रांची में “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

NUSRL रांची में "मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची 2026" अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन: दूसरे दिन विविध विषयों पर गहन मंथन ! रांची।...

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

नई दिल्ली में ‘विभागीय शिखर सम्मेलन-2026’: झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की मांग

by firstreport desk2
2 days ago
0

नई दिल्ली में 'विभागीय शिखर सम्मेलन-2026': झारखंड के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने PM मोदी से की ₹6,105 करोड़ केंद्रांश की...

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

छात्रों की पीठ के पीछे छिपकर राजनीति कर रही भाजपा, सीधे मैदान में उतरे: विनोद पांडेय | JMM News

by firstreport desk2
3 days ago
0

छात्रों की पीठ के पीछे छिपकर राजनीति कर रही भाजपा, सीधे मैदान में उतरकर मुकाबला करे: विनोद पांडेय रांची: झारखंड...

भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति पर कांग्रेस का हमला: कहा- चंदे की पाई-पाई का हिसाब सार्वजनिक करे ट्रस्ट

by firstreport desk2
3 days ago
0

राम मंदिर के नए CEO की नियुक्ति स्वागत योग्य, लेकिन चंदे की पाई-पाई का हिसाब भी सार्वजनिक हो: कांग्रेस !...

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कल से, दही हांडी और बाल गोपाल प्रतियोगिता की तैयारी पूरी

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कल से आगाज: 3 सितंबर को बाल गोपाल प्रतियोगिता, 4 को मोरहाबादी में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    200 shares
    Share 80 Tweet 50
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    189 shares
    Share 76 Tweet 47
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    180 shares
    Share 72 Tweet 45

अभी अभी

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

मोरहाबादी रांची श्री कृष्ण जन्मोत्सव 2026

September 4, 2026
झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

झारखंड में छात्रों पर FIR के खिलाफ भाजपा का हल्लाबोल: 8 से 11 सितंबर तक 24 जिलों में DC-SP कार्यालय का घेराव

September 4, 2026
झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

झारखंड में सत्ता परिवर्तन का दावा: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले बोले- राज्य में कल आ सकती है हमारी सरकार

September 4, 2026
झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL, CDPO, FRO और FSO भर्ती रद्द करने के सरकारी आदेश पर लगाई रोक

झारखंड मतदाता सूची पुनरीक्षण: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दिए फॉर्म-6 प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

September 3, 2026
ELCs 2.0 से सशक्त बनेगा युवा वर्ग, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘सच्चाई और लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती’

ELCs 2.0 से सशक्त बनेगा युवा वर्ग, CEC ज्ञानेश कुमार बोले- ‘सच्चाई और लोकतंत्र को मिलेगी मजबूती’

September 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.