रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च – 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव, कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे।
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !
ऐतिहासिक सौगात: जामताड़ा में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों से मिली बड़ी सफलता !...












