रांची :नेपाल हाउस सचिवालय, रांची में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने नगर उंटारी में 100 बेड के आधुनिक अस्पताल और ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों समेत सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र सौंपा।
जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 168 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। इसके तहत नगर उंटारी में 100 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल एवं ट्रामा सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसमें आधुनिक चिकित्सा संसाधन एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
यह निर्णय क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाएगा और हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उनके अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध होगी।
झारखंड: 25-26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर हेमंत सोरेन सरकार करेगी चर्चा !
झारखंड: 25 और 26 नवंबर को विधानसभा का विशेष सत्र, SIR और वर्तमान मुद्दों पर होगी चर्चा रांची: झारखंड की...












