रांची : झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्यकर्मियों और पेंशनरों के लिए राज्य स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ विधानसभा के कांफ्रेंस हॉल में करेंगे। इस योजना के लाभुकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराया जाएगा। दिव्यांग आश्रितों को आजीवन इस योजना का लाभ मिलेगा। लाभुकों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पांच लाख रुपए तक की अतिरिक्त सीमा अर्थात कुल 10 लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय का वहन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बीमा राशि से अधिक खर्च होने पर कॉरपस फंड द्वारा भुगतान किया जाएगा। विशेष परिस्थिति में राज्यकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मियों का दुर्घटनाग्रस्त अथवा मरणासन्न स्थिति में तत्काल उच्चतर संस्थान में उपचार के लिए रेफर किए जाने की स्थिति में एयर एम्बुलेंस एवं वायुयान यात्रा की सहायता दी जाएगी।
झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !
झारखंड के राजस्व तंत्र को मजबूती: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy के बीच ऐतिहासिक एकरारनामा, 6 माह में तैयार होगी...












