Home » रांची के तमाड़ में डालसा का विधिक जागरूकता शिविर: अनाथ बच्चों को सहारा देने के लिए चल रही ‘शिशु योजना’ के प्रति लोगों को किया जागरूक
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 04.06.2026 को रांची के तमाड़ रायडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी राजेष सिन्हा पीएलवी मानव कुमार और षिवम कुमार गोंड, सोनामनी देवी, अनिमा मल्लिक, पूजा कुमारी, प्रदुमन प्रमाणीक, प्रविण मुण्डा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
डालसा रांची के पीएलवी ने माननीय झालसा द्वारा संचालिय योजना षिषु एवं डाॅन पर लोगों को जागरूक किया। पीएलवी मानव कुमार ने कहा कि अनाथ बच्चों की मदद करना ही षिषु योजना का उद्देश्य है। कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को या घर के कमाऊ सदस्य को खो दिया था, उन्हें सहारा देना है। ऐसे संकटग्रस्त बच्चों को वित्तीय, सामाजिक और कानूनी सहायता देकर उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करना। अनाथ बच्चों को माता-पिता के न रहने पर बच्चों को बाल श्रम, बाल तस्करी या किसी भी तरह के शोषण की दलदल में फंसने से बचाना ही उद्देश्य है। पीएलवी सोनामनी देवी ने डाॅन योजना पर संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नषा से दूर रखें। जागरूकता के माध्यम से नषामुक्त समाज बनाना ही उद्देष्य है। इसके अलावा डालसा के कार्यरत पीएलवी पुजा कुमारी ने बाल विवाह, बाल श्रम, विधवा पेंषन, वृद्धा पेंषन, लोक अदालत, स्पोंसरशिप प्रोग्राम डायन प्रथा, मानव तसकरी एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।