Tuesday, October 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

कुप्पूस्वामी में पनीर में स्टार्च की मिलावट, 15 किलो पनीर नष्ट .

firstreport desk2 by firstreport desk2
16 minutes ago
in क्राइम, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

रांची: त्योहारों के मौसम में खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। शहर के रेस्टोरेंट, मिठाई दुकानों और सड़क किनारे खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आई हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी के किचेन परिसर में गंदगी और पनीर में स्टार्च की मिलावट मिली, जबकि चांदनी चौक के पास स्थित कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच पाए गए। इसके अलावा एक्सपायरी मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

कावेरी रेस्टोरेंट में मिले कॉकरोच, एक्सपायरी मिठाई नष्ट

चांदनी चौक के पास स्थित कावेरी रेस्टोरेंट में जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को परिसर में कॉकरोच मिले। रेस्टोरेंट में कॉकरोच की मौजूदगी से वहां साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों की सुरक्षित व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। जांच के दौरान टीम को एक्सपायरी मिठाई भी मिली, जिसे अधिकारियों ने मौके पर ही नष्ट करा दिया।

विभाग ने रेस्टोरेंट संचालक को नोटिस जारी कर खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

कुप्पूस्वामी में पनीर में स्टार्च की मिलावट, 15 किलो पनीर नष्ट

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कांके रोड स्थित कुप्पूस्वामी के किचेन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां गंदगी मिलने के साथ-साथ पनीर में स्टार्च की मिलावट सामने आई। इसके बाद अधिकारियों ने करीब 15 किलोग्राम मिलावटी पनीर को मौके पर नष्ट करा दिया।

साथ ही, प्रतिष्ठान में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक की 20 बोतलें भी बरामद की गईं, जिन्हें भी नष्ट किया गया।

छोले में मिला हानिकारक रंग, सड़क किनारे के ठेलों पर भी शिकंजा

ऑक्सीजन पार्क के आसपास लगने वाले ठेले-खोमचे, चाट, पिज्जा और केक की दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (एमएफटीएल) वैन की सहायता से छोले में हानिकारक रंग पाए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद करीब 10 किलोग्राम छोले नष्ट किए गए। दुकानदारों को खाद्य सामग्री को अखबार में न लपेटने और हमेशा ढककर रखने की सख्त हिदायत दी गई।

उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और पवन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को मिलावटी, दूषित और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों से बचाना है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tags: Festive Season Food Inspection.Food Adulteration Ranchi NewsJharkhand Food Safety DepartmentKaveri Restaurant RanchiKuppuswamy Kanke RoadRanchi Food Safety ActionRanchi News in Hindi
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
3 days ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
3 days ago
0

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी...

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

Ranchi News: कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत गरमाई !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची के कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बीजेपी और कांग्रेस महिला मोर्चा आमने-सामने, झारखंड की सियासत में उबाल ! रांची: झारखंड...

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
3 days ago
0

एम्स देवघर का द्वितीय दीक्षांत समारोह: चिकित्सा केवल ज्ञान नहीं, मानवीय संवेदना और सेवा का माध्यम — राज्यपाल संतोष कुमार...

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

सुप्रीम कोर्ट की डेडलाइन खत्म, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों का समायोजन अटका; झारखंड सरकार पर उठे गंभीर सवाल !

by firstreport desk2
3 days ago
0

सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा समाप्त, फिर भी 211 विशेष शिक्षकों के समायोजन पर फैसला नहीं; झारखंड सरकार की कार्यशैली पर...

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया परिसर सील !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची में बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस भवन घेराव: सीमा सिंह के नेतृत्व में हुआ जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने किया...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    48 shares
    Share 19 Tweet 12
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    241 shares
    Share 96 Tweet 60
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    248 shares
    Share 99 Tweet 62
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    211 shares
    Share 84 Tweet 53

अभी अभी

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

October 13, 2026
INDIA Bloc Protest: “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं”— विपक्ष से मुलाकात पर CJI सूर्या कांत का बड़ा बयान !

INDIA Bloc Protest: “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं”— विपक्ष से मुलाकात पर CJI सूर्या कांत का बड़ा बयान !

October 12, 2026
मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

October 11, 2026
राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

October 11, 2026
Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.