Home » रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का लगा तांता !
रामगढ़ (नेमरा):झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की दिवंगत माताजी स्व. रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर देश और राज्य के कई दिग्गज नेता पहुंचे। आगत अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनके शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इन प्रमुख हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
शोक व्यक्त करने वालों में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, बिहार के पूर्णिया से सांसद श्री पप्पू यादव, गिरिडीह सांसद श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी सांसद श्री काली चरण मुण्डा और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री के. राजू शामिल रहे।
इसके अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक श्री अनूप सिंह, विधायक श्रीमती ममता देवी, पूर्व मंत्री श्री आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री श्री बादल, पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह, झारखंड के सूचना आयुक्त श्री शिवपुजन पाठक एवं श्री तनूज खत्री के साथ-साथ कई अन्य सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारीगण भी नेमरा पहुंचे।
दुख की घड़ी में बंधाया ढाढ़स
सभी गणमान्य अतिथियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की और दुख की इस कठिन घड़ी में परिवार को ढाढ़स बंधाया।