Home » केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि !
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रामगढ़, नेमरा:केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने आज रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के पैतृक आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
केंद्रीय मंत्री श्री रेड्डी ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी सह विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात कर उनका ढाढ़स बंधाया और इस मुश्किल समय में उन्हें संबल प्रदान किया।
मुलाकात के दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।