Saturday, August 15, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » सीएम हेमंत सोरेन ने “हेल्दी डाइट्स” पर राउंड टेबल में की महत्वपूर्ण पहल !

सीएम हेमंत सोरेन ने “हेल्दी डाइट्स” पर राउंड टेबल में की महत्वपूर्ण पहल !

पूरे राज्य का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने पर जोर .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in झारखंड, रांची, स्वास्थ्य
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम हेमंत सोरेन ने “हेल्दी डाइट्स” पर राउंड टेबल में की महत्वपूर्ण पहल !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज यूनिसेफ की ओर से आयोजित “राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जीवन शैली में बदलाव, रहन-सहन, खान -पान, पर्यावरण और जेनेटिक कारणों से आज डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग और अस्थमा जैसी कई गैर संचारी बीमारियां (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) लोगों को तेजी से अपनी गिरफ्त में लेती जा रही है। हर घर में कमोबेश ऐसी बीमारियां देखने को मिल रही है। अगर हम सभी अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क नहीं हुए ,तो ऐसी बीमारियां हमारी जिंदगी के लिए खतरा बन सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में यूनिसेफ की ओर से आयोजित ” राउंड टेबल ऑन प्रीवेंटिंग चाइल्डहुड नॉन कम्युनिकेबल डिसीज थ्रू हेल्दी डाइट्स ” ( Round-table On Preventing Childhood Non Communicable Disease Through Healthy Diets)पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

जीवन शैली में बदलाव लाने की जरूरत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी जिंदगी के लिए खतरनाक बनती जा रही कैंसर और हृदय रोग जैसी गैर संचारी बीमारियों से बचने के लिए हमें अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने के साथ खान- पान में हेल्दी डायट्स के इस्तेमाल एवं ज्यादा से ज्यादा शारीरिक गतिविधियों (फिजिकल एक्टिविटीज) पर फोकस करने की जरूरत है। अगर हम लापरवाही बरतते हैं तो आगे चलकर ऐसी बीमारियों के इलाज में काफी खर्च करना पड़ सकता है, वहीं पूर्ण स्वस्थ होने की गारंटी भी नहीं दी जा सकती है।

ये भीपढ़िये

खान संशोधन विधेयक पर भड़कीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, बोलीं– ‘खनिज पर राज्यों का अधिकार कमजोर करना झारखंड पर हमला’

भूमि संरक्षण योजनाओं का पूरा डाटा वेबसाइट पर करें अपलोड: मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026: JMM का केंद्र के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान, पूरे देश में बड़े आंदोलन की चेतावनी

MMDR संशोधन विधेयक झारखंड के अधिकारों पर हमला: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का केंद्र पर बड़ा हमला

पूरे राज्य का हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तरह-तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही है। ये बीमारियां कैसे और किन लोगों को अपनी चपेट ले रही है , इसकी पूरी जानकारी होनी चाहिए । इसके लिए राज्य स्तर पर हेल्थ रिपोर्ट कार्ड बनाने पर विशेष जोर है, ताकि बीमारी का प्रॉपर ट्रीटमेंट संभव हो सके । मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है, ताकि लोगों को होने वाली बीमारी की पहचान के साथ उसके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित हो।

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग बीमारियां व्याप्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई ऐसे हिस्से हैं, जहां लोगों में विशेष तरह की बीमारियां ज्यादा देखने को मिलती है। सिमडेगा जैसे जिलों में सिकल सेल और एनीमिया जैसी बीमारियां आम है, तो साहिबगंज और संथाल के हिस्सों में कालाजार का प्रभाव ज्यादा है । ऐसी और भी कई बीमारियां हैं, जो क्षेत्र विशेष में विशेष रूप से लोगों को हो रही है। ऐसे में क्षेत्र विशेष तथा वहां व्याप्त बीमारियों को चिन्हित कर उसके समुचित इलाज की व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है, ताकि उन इलाकों में रहने वाले लोगों और उनकी आने वाली पीढियां को ऐसी बीमारियों से बचाया जा सके।

अपने खान-पान में मिलेट्स का करें उपयोग, जंक फूड्स से रहें दूर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नई-नई बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। इसके पीछे कहीं ना कहीं सबसे बड़ी वजह हमारा खान-पान है । आज ज्यादा से ज्यादा जंक फूडस का इस्तेमाल बच्चों को बीमार बना रहा है और आगे चलकर उन्हें कई गंभीर बीमारियां भी हो रही है । अगर हमें अपने को स्वस्थ रखना है, तो अपने खान-पान में लोकल इंडिजिनस फूड्स ( मिलेट्स) लेना होगा। बच्चों को जंक फूड्स की बजाय हेल्दी डाइट्स दें। आज हमें अपने फूड हैबिट्स में बदलाव लाना बेहद जरूरी है।

जन्म के साथ होने वाली बीमारियों की जांच के साथ इलाज की व्यवस्था होनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बच्चों में जन्म के साथ कई बीमारियां हो जाती है। बीमारियों का अगर समय पर इलाज नहीं हुआ तो बच्चे की स्थिति काफी खराब हो सकती है । ऐसे में जरूरी है कि नवजात में होने वाली बीमारियों की प्रॉपर जांच के साथ उसका तुरंत समुचित इलाज होना चाहिये। इस दिशा में भी हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाया हैं, ताकि बच्चों को रोग मुक्त रख सकें।

यूनिसेफ जैसे संस्थाओं की भागीदारी काफी सराहनीय

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के दूर- दराज के इलाकों में रहने वाले गरीब ग्रामीणों तक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में यूनिसेफ जैसी संस्थाओं की अहम भागीदारी रही है। आज राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं के साथ मिलकर हर व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि जंगल, पहाड़ों, तलहटी और सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी इलाज की अच्छी सुविधा उपलब्ध करा सकें और इसमें स्वयंसेवी संस्थाएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कई रोगों के उन्मूलन की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र महतो, मंत्री सुदिव्य कुमार , विधायक कल्पना सोरेन समेत कई और विधायक गण, यूनिसेफ की आस्था अलंग एवं डॉ कनीनिका मित्रा तथा अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Tags: #CM Hemant Soren #took important initiative #the round table on# "Healthy Diets".
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड: घाटशिला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

झारखंड: घाटशिला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

by firstreport desk2
1 day ago
0

पूर्वी सिंहभूम दौरा: घाटशिला व बहरागोड़ा के मतदान केंद्रों पर पहुंचे CEO के. रवि कुमार ! 'एक परिवार-एक मतदान केंद्र'...

​ऑडिट रिपोर्ट खुलासा: Commercial Tax Department की ढिलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान !

​ऑडिट रिपोर्ट खुलासा: Commercial Tax Department की ढिलाई से करोड़ों के राजस्व का नुकसान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

ऑडिट रिपोर्ट 2022-23: GST और ई-वे बिल में बड़ा झोल, कमर्शियल टैक्स विभाग की ढिलाई से करोड़ों के राजस्व को...

कांग्रेसी मंत्री अंत्याक्षरी खेल रहे थे’ — भानु प्रताप शाही का तंज, छात्र आंदोलन पर कांग्रेस-राहुल को घेरा

कांग्रेसी मंत्री अंत्याक्षरी खेल रहे थे’ — भानु प्रताप शाही का तंज, छात्र आंदोलन पर कांग्रेस-राहुल को घेरा

by firstreport desk2
2 days ago
0

'प्रेस वार्ता नहीं, अंत्याक्षरी खेल रहे थे कांग्रेसी' — छात्र आंदोलन पर भानु प्रताप शाही का तीखा तंज, राहुल गांधी...

CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की पोल, बाबूलाल मरांडी बोले- जल जीवन, आवास और मनरेगा में भारी धांधली !

CAG रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की पोल, बाबूलाल मरांडी बोले- जल जीवन, आवास और मनरेगा में भारी धांधली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

सीएजी रिपोर्ट ने खोली हेमंत सरकार की विफलताओं की पोल: बाबूलाल मरांडी ! जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा...

राहुल गांधी पर आरोपों का करारा जवाब: झारखंड के मंत्रियों का बीजेपी पर पलटवार, ‘छात्र आंदोलन में उपद्रवियों को घुसाने की साजिश’

राहुल गांधी पर आरोपों का करारा जवाब: झारखंड के मंत्रियों का बीजेपी पर पलटवार, ‘छात्र आंदोलन में उपद्रवियों को घुसाने की साजिश’

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची: झारखंड की राजधानी राँची स्थित कांग्रेस मुख्यालय (कांग्रेस भवन) में आज प्रदेश मीडिया एवं कम्यूनिकेशन विभाग द्वारा आयोजित एक...

रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

10-दिवसीय 'आशा एकीकृत प्रशिक्षण' शिविर सम्पन्न: '24 दिनों की 24 स्वास्थ्य गतिविधियां' आम केंद्रों तक होंगी लागू – अभियान निदेशक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

    रांची में सम्पन्न हुआ 10 दिवसीय आशा एकीकृत प्रशिक्षण शिविर, 6 राज्यों के प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    152 shares
    Share 61 Tweet 38
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    161 shares
    Share 64 Tweet 40
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    170 shares
    Share 68 Tweet 43

अभी अभी

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

August 14, 2026
MMDR संशोधन बिल पर राजनीति चमकाना बंद करें हेमंत सोरेन: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जोरदार हमला

MMDR संशोधन बिल पर राजनीति चमकाना बंद करें हेमंत सोरेन: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का जोरदार हमला

August 14, 2026
संसद में चर्चा पर बोले अमित शाह: “विपक्ष 2 बजे तक पत्र दे, 3 बजे से शुरू करेंगे बहस, हर सवाल का दूँगा जवाब”

UAE से भारत लाया गया ड्रग किंगपिन वीरेंद्र सिंह बसोया: NCB के ‘ऑपरेशन ग्लोबल-हंट’ को मिली बड़ी कामयाबी

August 14, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

August 14, 2026
चमोली सुरंग हादसा: उत्तराखंड में टनल धंसने से झारखंड के एक मजदूर की मौत, 5 घायल और 1 लापता; हेमंत सरकार ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

चमोली सुरंग हादसा: उत्तराखंड में टनल धंसने से झारखंड के एक मजदूर की मौत, 5 घायल और 1 लापता; हेमंत सरकार ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

August 14, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.