रांची : ओरमांझी जू में हाईब्रिड मादा शेरनी प्रियंका का अचानक देहांत हो गया है। यह शेरनी वर्ष 2014 में बन्नरघटा चिडियाघर, बैंगलोर से लाई गई थी। शेरनी का दोपहर बाद अचानक तबीयत खराब हुई जिसका तत्काल उपचार उद्यान के पशु चिकित्सक द्वारा शुरू किया गया एवं Blood Sample लेकर जांच हेतु भेजा गया। लेकिन बुधवार के रात्री में शेरनी का देहांत हो गया। दिनांक 22.05 को राँची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पैथोलोजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ० एम. के. गुप्ता के नेतृत्व में उनके दल द्वारा शेरनी का अंत्यपरीक्षण किया गया। डॉ० के अनुसार मृत्यु का कारण मादा शेरनी के बच्चेदानी का गंभीर संक्रमण बताया गया।
झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !
रामगढ़ (झारखंड): राज्य में अवैध शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने के...












