रातू : थाना क्षेत्र के मुरगु से बड़ी खबर आई है, जहां बेड़ो- इटकी के जंगलों में रात भर एक आदिवासी किशोरी का अस्मत लूटने के बाद दरिंदो ने मुरगू के एक झोपडी नुमा होटल में उतार रखा. ऑटो सवार दो दरिंदों ने 30 मई को दिन के करीब तीन बजे नगड़ी थाना क्षेत्र के लालगुटवा स्थित ओवरब्रिज से आदिवासी किशोरी को अगवा कर रात भर बेड़ो एवं मांडर इलाके में गैंग रेप करने के बाद रातू के मुरगू स्थित मंत्री नामक होटल में छोड़ फरार हो गये. इससे पूर्व अपराधियों ने शनिवार की सुबह लगभग चार बजे होटल मालिक राजू वर्मा से दो चिप्स खरीदी और यूपीआई के जरिये 20 रुपये का ऑन लाइन पेमेंट भी किया. सूचना मिलने पर पहुंची रातू पुलिस ने पीड़िता को थाने ले आयी. वह गुमला की रहने वाली है. उसके ब्यान पर रातू थाने में दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
झारखंड में अवैध शराब के खिलाफ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल: रामगढ़ के चुट्टूपालू में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने किया ड्रोन तकनीक का सफल परीक्षण !
रामगढ़ (झारखंड): राज्य में अवैध शराब के अवैध निर्माण, भंडारण और बिक्री पर पूरी तरह से प्रभावी अंकुश लगाने के...












