रांची : भाजपा नेता एवं बिल्डर रमेश सिंह से पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के नाम पर रंगदारी की मांग की गई है। भाजपा नेता ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि शनिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने खुद को पीएलएफआई संगठन से जुड़े होने की बात कही। उसने धमकी दी कि संगठन के कमांडर के अलावा सदस्यों की नजर उन पर है। वह संगठन को सहयोग करें। संगठन भी आपको सहयोग करेगा। फोन करने वाले शख्स ने सहयोग नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी तक दी। इधर, प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
पाकुड़: मतदाता सूची कार्य में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, BLO-AERO से स्पष्टीकरण
बड़ी खबर: "मतदाता सूची की शुद्धता हमारी प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।" —...












