चक्रधरपुर : रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बांसपानी रेलवे स्टेशन के समीप हाइवा ऊंचाई से सीधे रेल लाइन के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे इलाज के लिए जोड़ा टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया।इस हादसे के कारण मालगाड़ियों का परिचालन बांसपानी जरूली रेल खंड में चार घंटे बाधित भी रहा।घटना स्थल के बगल में रेल लाइन की थोड़ी ऊंचाई से एक सड़क मार्ग गुजरती है। उसी सड़क से एक हाइवा गुजर रही थी। इस बीच हाइवा चालक का नियंत्रण टूट गया, जिसके कारण हाइवा दिशा भटक गयी और सड़क किनारे ढलान पर चली गयी।जब तक हाइवा चालक वाहन को नियंत्रित करता, तब तक हाइवा नीचे रेल लाइन पर जा गिरी। किसी तरह चालक को दुर्घटनाग्रस्त हाइवा से बाहर निकालकर पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
राँची जगन्नाथपुर रथ मेला 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन और 1000 पुलिसकर्मियों का पहरा
राँची: जगन्नाथपुर रथ मेले पर सुरक्षा सख्त, 7 वॉच टावर और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नज़र; 1000 पुलिसकर्मी तैनात...












