राँची : जिले अरगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अशोक कुंज, कश्यप विहार स्थित एक किराये के मकान से दो युवकों को 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है।इलाके में कुछ संदिग्ध युवक नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देश पर हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके तहत नवनीत कुमार विश्वास के किराये के मकान पर विधिवत छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दिनेश कुमार राम और शिवम कुमार को 400 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम
CM हेमंत सोरेन का सख्त अल्टीमेटम: 'सड़कों के काम में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई, 2 महीने में पूरे करें...












