रांची : डोरंडा थाना परिसर में सोमवार सुबह उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिस अधिकारी द्वारा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार का मामला सामने आया.
पीड़ित अधिवक्ता ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को पत्र लिखकर आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और थाने की CCTV फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है.
रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण मोहन सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि आज सुबह लगभग 10:30 बजे वे एक सूचना आवेदन की प्रगति जानने के लिए डोरंडा थाना पहुंचे थे. उनके साथ उनकी बहन भी मौजूद थीं.
जब उन्होंने जानकारी मांगी तो वहां तैनात सब इंस्पेक्टर आजाद अंसारी ने सहयोग करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया और गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की भी की.
जब अधिवक्ता ने अपनी पहचान बताई, तो आरोप है कि आजाद अंसारी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुम्हारी वकालत यहां निकाल देंगे. अधिवक्ता ने रांची एसएसपी से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने का अनुरोध किया है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...












