- ं मौजा की 103 एकड़ फॉरेस्ट लैंड की बिक्री और मनी लाउंडिंग मामले में ईडी ने बिहार-झारखंड के 12 स्थानों पर छापेमारी की थी. टीम ने इस दौरान अलग-अलग जगहों से लैपटॉप, मोबाइल सहित दूसरे डिजिटल उपकरण जब्त किए थे.दो दिन पहले बोकारो में कर चुकी है छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय की टीम 6 मई को बोकारो के चास राणा प्रताप नगर में रहने वाले हार्डवेयर व्यवसायी और जमीन कारोबारी महेश नागिया और कलीम अंसारी के घर छापेमारी कर चुकी है . यह छापेमारी तेतुलिया मौजा की जमीन की अवैध तरीके से खरीद बिक्री और मनी लाउंड्रिंग को लेकर की गई थी.दोनों से पूछताछ के आधार पर उनका बयान दर्ज किया गया .इस दौरान महेश के घर से मिले जमीन और लेनदेन से जुड़े 269 कागजात की फोटो कॉपी कराकर उसे अपने पास रख लिया. दावा किया जा रहा है कि जमीन फर्जीवाड़े की जानकारी इन लोगों को पहले से थी.बोकारो में 2 जगह ED की रेड: पेंट व्यवसायी महेश नागिया के घर पहुंची टीम, भूमि घोटाले से जुड़ा मामला है .
झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !
पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह में की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश गिरिडीह/रांची:...












