राँची: पुलिस ने बुढ़मू थाना क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड का मात्र 48 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है।
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार, गोली और मोटरसाइकिल बरामद की है।
मुख्य आरोपी समीर अंसारी ने खुलासा किया कि उसने मृतक पियूस उर्फ इबरार अंसारी से लगभग छह महीने पहले ढाई लाख रुपये उधार लिए थे। मृतक लगातार पैसे वापस मांग रहा था और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था।
इसी धमकी से परेशान होकर समीर ने अपने दोस्त साहिल टुडू और राम मुर्मू के साथ मिलकर पियूस उर्फ इबरार अंसारी को गोली मारकर हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...











