रांची : आज सुबह राटू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। गाड़ी में आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही सुखदेव नगर थाने के प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत क्षेत्र को सुरक्षित किया और वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना खबर लिखे जाने तक नहीं मिली है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने स्कॉर्पियो की जांच शुरू कर दी है।
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार...












