राँची: ओरमांझी और इरबा क्षेत्र में शनिवार की रात जंगली हाथियों के झुंड की मौजूदगी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। हाथियों के अचानक रिहायशी इलाकों के पास पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय मस्जिदों से लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार मुनादी कराई जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें और रात के समय बाहर न निकलें। ताजा जानकारी के अनुसार जंगली हाथियों का झुंड ओरमांझी होते हुए हतवाल की ओर बढ़ गया है। प्रशासन और वन विभाग की टीम लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों को देखने या उनका वीडियो बनाने के लिए बाहर न निकलें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एहतियात ही सबसे बड़ा बचाव है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...












