राँची : झारखण्ड शराब घोटाला के आरोपी व राज्य के वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की याचिका पर झारखण्ड हाईकोर्ट में 20 जून को सुनवाई होगी।
शुक्रवार को उनके केस की सुनवाई होनी थी और उनका मामला हाईकोर्ट में सूचीबद्ध भी था। लेकिन समय के अभाव के कारण उनके केस की सुनवाई नहीं हो पाई। जिसके बाद हाईकोर्ट में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई की तिथि 20 जून मुकर्रर की गई है। विनय चौबे की याचिका पर जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई होगी।
CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम
CM हेमंत सोरेन का सख्त अल्टीमेटम: 'सड़कों के काम में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई, 2 महीने में पूरे करें...












