रातू :थाना क्षेत्र के मखमंद्रो चौक पर एक कार की चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक ने अपना नाम जुलफान अंसारी पिता इजहार अंसारी बताया है। वह कांके थाना क्षेत्र के जयपुर, गांधीनगर का रहनेवाला है। वह दोपहर लगभग तीन बजे बीजुपाड़ा के एक व्यक्ति ने मखमंद्रो चौक पर अपनी कार खड़ी कर बगल में ही अपना काम निबटा रहा था। तभी आरोपी युवक अपनी पॉकेट में रखे चाबी से कार का दरवाजा खोल दिया। उसने कार स्टार्ट कर बैक किया, तभी कार के मालिक ने उसे देख लिया और शोर किया। इसके बाद वहां जुटे लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।
झारखंड में युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए ELC अभियान तेज – CEO K. Ravi Kumar !
झारखंड में युवा मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने के लिए ELC गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश रांची: झारखंड...












