मांडर : पुलिस ने सोमवार की सुबह चटवल मोड़ के निकट सड़क किनारे से एक युवक का शव बरामद किया। पहचान मांडर के बाजारटांड़ निवासी सुरेश उरांव (23) पिता खुदिया उरांव के रूप में की गयी। शव के नजदीक युवक की बाइक थी। शव की हालत से आशंका है कि रविवार की रात को सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। परिजनों ने बताया कि मांडर के एक ईंट भट्ठा में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह विवाहित था और एक छोटा बच्चा भी है।
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार...












