पलामू : पलामू के सेंट्रल जेल में बंद विचारधीन कैदी का फंदे से लटका शव मिला है। मृतक कैदी की पहचान शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था और हत्या मामले में जेल में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार शब्बीर अंसारी आज सुबह बाथरूम गया जिसके बाद काफी देर तक वाह बहार नहीं आया। संदेह होने पर जब उसे ढूंढने लोग गए तो वह फंदे पर झूलता पाया गया। मामला पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को शहरी क्षेत्रों में विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार के सख्त निर्देश
झारखण्ड मतदाता सूची: छूटे हुए वोटर्स के लिए 18 और 20 जुलाई को लगेंगे विशेष कैंप, CEO के. रवि कुमार...












