रांची : पीएलएफआई उग्रवादियों ने रात खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक टाइल्स फैक्ट्री के मुख्य गेट पर फायरिंग की है। यह स्थान तुपुदाना थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर स्थित है। फायरिंग के बाद उग्रवादियों ने घटना स्थल पर पर्चा भी छोड़ा है। फायरिंग की घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दो युवक एक बाइक पर सवार होकर फैक्ट्री के गेट के पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने गेट पर फायरिंग की और दोनों मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान कर रही है।
CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम
CM हेमंत सोरेन का सख्त अल्टीमेटम: 'सड़कों के काम में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई, 2 महीने में पूरे करें...












