बोकारो : जिले के तेतुलिया मौजा स्थित करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री के आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक पुनीत अग्रवाल की जमानत याचिका पर बुधवार को सीआईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई।
इस दौरान कोर्ट ने सीआईडी को केस डायरी जमा करने का निर्देश दिया है। तेतुलिया मौजा में स्थित 100 एकड़ की यह वही वन भूमि है, जिसे बोकारो स्टील प्लांट ने वन विभाग को वापस लौटाया था। झारखण्ड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर जमीन घोटाला मामले की जांच सीआईडी को सौंपी गई थी। जिसके बाद सीआईडी ने बोकारो के सेक्टर 12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर किया और अपनी जांच शुरू की है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा में की विसर्जित | Hemant Soren Mother Ashes Immersion Rajrappa !
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माता स्व. रूपी सोरेन की अस्थियां रजरप्पा के दामोदर-भैरवी संगम तट पर विसर्जित कीं ! झारखंड...












