रांची :रांची के बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में लग गई है। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है जिनको गोली लगी है वह कोयला कारोबारी हैं। उनका नाम बिपिन मिश्रा है। मिली जानकारी के अनुसार बरियातू थाना क्षेत्र के गवर्नमेंट गर्ल्स हाई स्कूल के पास वाली गली से जैसे ही कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा आगे बढ़े। पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। विपिन मिश्रा बरियातू इलाके में ही रहते हैं। घर से निकलने के बाद ही उन पर हमला किया गया।
रांची एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य के साथ BJP के नए झारखंड प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का भव्य स्वागत !
झारखंडी परंपरा और ढोल-नगाड़ों के साथ BJP के नए प्रदेश प्रभारी व सह-प्रभारियों का रांची में भव्य स्वागत रांची: भारतीय...











