रांची : रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है। उन्हें पड़ोसियों से जानकारी मिली कि उनके पिता के कमरे से दुर्गंध आ रही है। जिसके बाद वे अपने पिताजी के फ्लैट पहुंचे। जहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। दरवाजा तोड़ने लोग अंदर दाखिल हुए तो देखा बेड पर तपस कुमार मृत आवस्था पड़ हैं। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है।
झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !
झारखंड के राजस्व तंत्र को मजबूती: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy के बीच ऐतिहासिक एकरारनामा, 6 माह में तैयार होगी...












