रांची : के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है। मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दोनों ही बिंदुओं शुरू हो गई है। मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है। हेडक्वाटर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है. मौके से एक हथियार भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि मृतक में से एक गुमला जिले का रहने वाला है।
झारखंड में पेयजल योजनाओं की समीक्षा: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिए कड़े निर्देश !
पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गिरिडीह में की उच्च स्तरीय समीक्षा, दिए सख्त निर्देश गिरिडीह/रांची:...












