रांची : लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर एनसीबी ड्रग्स कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली विशेष जानकारी के आधार पर एनसीबी भुवनेश्वर की टीम ने ओडिशा के पुरी के बलंगा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में नकदी और ड्रग्स बरामद किए। लखनऊ मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने बताया कि अब तक 81 किलो गांजा और 4.53 लाख रुपये नगद जब्त किए गए हैं। मिलिट्री इंटेलिजेंस इस ड्रग्स के डीलर-खरीदार संबंधों और इसमें शामिल लोगों की जांच कर रही है। वहीं एनसीबी और मिलिट्री इंटेलिजेंस आगे के लिंक की जांच कर रहे हैं।
झारखंड में कर-चोरी पर लगेगा अंकुश: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy में करार, विकसित होगी AI आधारित IRIS प्रणाली !
झारखंड के राजस्व तंत्र को मजबूती: वाणिज्य-कर विभाग और Choice Consultancy के बीच ऐतिहासिक एकरारनामा, 6 माह में तैयार होगी...












