राँची : के मोरहाबादी इलाके में सुबह एक तेज रफ्तार में आ रही एक वोल्वो कार अनियंत्रित होकर रामदयाल मुंडा पार्क के समीप एक पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में मॉर्निंग वॉक कर रहे किसी भी व्यक्ति को कार ने अपनी चपेट में नहीं लिया, जिससे एक बड़ा जनहानि का खतरा टल गया। हालांकि, कार चालक को इस घटना में मामूली चोटें आई हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने के कार्य में जुट गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
CM Hemant Soren: झारखंड में सड़कों के काम में देरी पर भड़के सीएम हेमंत सोरेन, अधिकारियों को सख्त अल्टीमेटम
CM हेमंत सोरेन का सख्त अल्टीमेटम: 'सड़कों के काम में लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई, 2 महीने में पूरे करें...












