रांची :विष्णुगढ़ में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म एवं हत्या की घटना पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कड़ी प्रतिक्रिया — दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म एवं निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को सदमे में डाल दिया है। यह जघन्य अपराध न केवल मानवता को शर्मसार करता है, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
घटना के कई दिनों बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना अत्यंत चिंताजनक है, जिससे पीड़ित परिवार एवं स्थानीय जनमानस में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस अमानवीय घटना की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि—
“राज्य की हर बेटी की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। विष्णुगढ़ की यह घटना सत्ता-प्रशासन की विफलता को उजागर करती है। सरकार अविलंब कार्रवाई करे और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए।”
प्रदेश कांग्रेस ने सरकार से निम्नलिखित मांगें की हैं—
कांग्रेस की मांगें
घटना में शामिल सभी दोषियों की तुरंत पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जाए।
इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तत्पर जांच हेतु विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाए।
पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाए, ताकि दोषियों को सबसे कड़ी सजा मिल सके।
राज्य सरकार बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त नीतिगत कदम घोषित करे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए राज्य सरकार को कठोर कदम उठाने ही होंगे। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और न्याय के लिए हर संभव संघर्ष करने की बात कही।
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !
मतदाता सूची से कोई पात्र नागरिक न छूटे: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की मतदाताओं और BLOs से खास...












