Tuesday, September 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताई क्रिकेटर बनने की संघर्षभरी कहानी !

वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताई क्रिकेटर बनने की संघर्षभरी कहानी !

3 घंटे सोती थी मां, पापा ने काम छोड़ा, मुश्क‍िल से चला घर .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 year ago
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
वैभव सूर्यवंशी ने खुद बताई क्रिकेटर बनने की संघर्षभरी कहानी !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुजरात  :35 गेंदों पर IPL शतक जड़कर सुर्ख‍ियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपने संघर्षों की कहानी साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां सिर्फ 3 घंटे सोती थीं और पिता ने उनका क्रिकेट सपना पूरा करने के लिए अपना काम छोड़ दिया था. परिवार ने कठिन परिस्थितियों में घर चलाया, लेकिन वैभव के क्रिकेटर बनने के सपने को जिंदा रखा.

आज उनकी मेहनत और परिवार के त्याग ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है. वैभव ने IPL T20 संग बात करते हुए अपनी ऐत‍िहास‍िक पारी, अपने संघर्ष, पर‍िवार के सपोर्ट और आगे के लक्ष्य के बारे में बात की.

वैभव ने कहा- ‘जो भी मैं आज हूं अपने पैरेंट्स की वजह से हूं. मेरी प्रैक्ट‍िस की वजह से मां 2 बजे रात में उठती थीं. वो रात में 11 बजे सोती थीं और केवल तीन घंटे की नींद लेती थीं. फ‍िर मेरे ल‍िए वो खाना बना रही हैं. पापा ने काम छोड़ दिया, मेरा बड़ा भाई पापा का काम संभाल रहा है और उसी से घर चल रहा है. और पापा मेरे पीछे लगे हुए हैं कि तुम करेगा, तुम करेगा, तुम करेगा… भगवान देखते हैं कि मेहनत करने वाले को कभी असफलता नहीं मिलती है.’

ये भीपढ़िये

रांची खेलगांव का सच: खिलाड़ियों के सपनों पर सिस्टम का दीमक | Mega Sports Complex Ranchi Reality

रांची में 12 जुलाई को ‘Students Marathon 2026’ का महा-आयोजन, कन्हैया कुमार समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

डूरंड कप 2026: रांची को मिली पहली बार मेज़बानी, बिरसा मुंडा स्टेडियम में सजेगा एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच!

झारखंड पहली बार करेगा डूरंड कप फुटबॉल की मेजबानी, सीएम हेमंत सोरेन से मिले सेना के आला अधिकारी

ये शब्द 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के हैं, ज‍िन्होंने 28 अप्रैल को हुए आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स के ख‍िलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए महज 35 गेंदों पर शतक जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.

आईपीएल में खेली गई इस पारी से उन्होंने यह भी साबित किया यह मंच जिसे Talent Meets Opportunity के तौर पर पर‍िभाष‍ित किया जाता है, वह वैभव जैसे ख‍िलाड़‍ियों के ल‍िए ही है. क्योंकि वैभव जैसे टैलेंट को जो मौका (Opportunity) मिला तो उसने कर दिखाया कि उसमें कितना दम है.

वैभव ने IPL T20 से बात करते हुए अपनी ऐत‍िहास‍िक पारी के बारे में बात की. उन्होंने कहा- बहुत दिन से इस पारी की तैयारी कर रहा था. और आज र‍िजल्ट मिला तो अच्छा लगा, आगे और अच्छा करने की कोश‍िश करूंगा. टीम के ल‍िए कंट्रीब्यूट करना चाहता हूं. इस दौरान उन्होंने अपने माता-प‍िता के संघर्ष को इस इंटरव्यू में याद किया.

वैभव ने इस इंटरव्यू के दौरान राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल्स की कहानी भी बताई. उन्होंने कहा- जब मैं जब ट्रायल (राजस्थान रॉयल्स के ट्रायल) में गया था तो वहां विक्रम (राठौड़) सर और रोमी (भिंडर) सर थे. रोमी सर टीम के मैनेजर हैं. मैंने तब ट्रायल में अच्छी बल्लेबाजी की थी. तब उन्होंने बोला था कि हम तुम्हे अपनी टीम में लेने का ट्राय करेंगे. मैं जब टीम में आया तो सबसे पहले उनका कॉल आया था. उन्होंने मुझे बधाई दी थी और फ‍िर उन्होंने राहुल (द्रव‍िड़) सर से बात करवाई थी. काफी अच्छी फील‍िंग थी. क्योंकि राहुल सर के अंडर ट्रेन‍िंग करना, काम करना… खेलना, एक नॉर्मल क्रिकेटर के ल‍िए ड्रीम से कम नहीं है.

वैभव ने इसी इंटरव्यू में आगे कहा- मुझे सीन‍ियर्स से काफी सपोर्ट मिलता है. कोच‍िंग स्टाफ से भी मदद मिलती है. संजू भइया, रियान भइया, यशस्वी भइया, नीतीश भइया भी मदद को तैयार रहते हैं. ये सभी मुझसे पॉज‍िट‍िव बातें करते हैं. मुझे ये लोग कॉन्फ‍िडेंस देते हैं कि तू कर सकता है, तू टीम को ज‍िता सकता है, इस वजह से मेरा कॉन्फ‍िडेंस काफी हाई रहता है. थोड़ा सा तो नर्वस रहता हूं क्योंकि आईपीएल का मैच है. लेकिन ऐसा कोई प्रेशर नहीं रहता है कि क्या होगा, क्या होगा? वो सब इन सभी से बात करके नॉर्मल हो जाता है.

पहली बॉल पर छक्का मारना नॉर्मल
वैभव ने इस इंटरव्यू में यह भी कहा कि पहली गेंद पर छक्का मारना उनके ल‍िए नॉर्मल था. क्योंकि वो यह सब अंडर 19 टीम इंड‍िया के ल‍िए और डोमेस्ट‍िक मैचों में ऐसा कर चुके थे. क्योंकि मुझे एक चीज मालूम थी कि अगर मेरे रडार में गेंद आएगी तो मैं मारुंगा. मैंने दिमाग में यह नहीं सोचा था कि यह बड़ा बॉलर है. अभी मुझे इंड‍िया के ल‍िए कंट्रीब्यूट करना चाहता हूं , खेलना चाहता हूं, तो उसी हिसाब से तैयारी करनी है.

मैं ज्यादा नहीं सोचता हूं : वैभव सूर्यवंशी
35 गेंदों पर शतक जड़ने वाले वैभव ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए और 7 चौके जड़े. वो प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे. मैच के बाद उन्होंने कहा- बहुत अच्छा लग रहा है. यह आईपीएल में मेरा पहला शतक है और मेरी तीसरी पारी थी. टूर्नामेंट से पहले जो प्रैक्टिस की थी, उसका अब अच्छा नतीजा मिल रहा है. मैं बस गेंद को देखता हूं और खेलता हूं. यशस्वी जायसवाल के साथ बैटिंग करना अच्छा लगता है, वह मुझे समझाते हैं कि क्या करना है और हमेशा पॉजिटिव बात करते हैं. आईपीएल में शतक बनाना मेरा सपना था और आज वह पूरा हो गया. मुझे कोई डर नहीं लगता. मैं ज्यादा नहीं सोचता, सिर्फ खेल पर ध्यान देता हूं.

वैभव सूर्यवंशी गुजरात टाइटन्स के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक जड़कर आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. सोमवार (28 अप्रैल) को उनके जादुई शतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य 25 गेंदें बाकी रहते हासिल कर लिया.आईपीएल के इतिहास का यह दूसरा सबसे तेज शतक है. वह पुरुष टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने. वह 38 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अप्रैल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए 30 गेंद में शतक जमाया था.

Tags: #Vaibhav Suryavanshi #himself told the story #of his struggle #to become #a cricketer
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

यूके दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित, खैदेम शिलेमा चानू संभालेंगी कप्तानी

यूके दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित, खैदेम शिलेमा चानू संभालेंगी कप्तानी

by firstreport desk2
2 months ago
0

यूके दौरे के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम घोषित, खैदेम शिलेमा चानू को मिली कप्तानी नई दिल्ली, 24 जून:...

रांची में पहली बार होगा डूरंड कप, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का रोमांच

रांची में पहली बार होगा डूरंड कप, 26 जुलाई से मचेगा फुटबॉल का रोमांच

by firstreport desk2
2 months ago
0

⚽ झारखंड में फुटबॉल का नया स्वर्णिम युग: पहली बार 'डूरंड कप' की मेजबानी करेगा रांची, 26 जुलाई से सजेगा...

झारखंड की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, दी बधाई

झारखंड की गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, दी बधाई

by firstreport desk2
3 months ago
0

गोड्डा की बेटी ने बॉक्सिंग रिंग में गाड़े सफलता के झंडे: गोल्ड मेडलिस्ट शिक्षा कुमारी से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय...

बिहार में खेल क्रांति: डुमरी स्पोर्ट्स सिटी और राजगीर स्टेडियम पर बड़ा फैसला

बिहार में खेल क्रांति: डुमरी स्पोर्ट्स सिटी और राजगीर स्टेडियम पर बड़ा फैसला

by firstreport desk2
3 months ago
0

बिहार में खेल क्रांति: मेडल लाने वाले क्रिकेटरों को मिलेगी सरकारी नौकरी; 1121 करोड़ से चमकेगा राजगीर स्टेडियम, खेल मंत्री...

बिहार में मिलेंगी ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में मिलेंगी ओलंपिक स्तर की सुविधाएं, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

by firstreport desk2
3 months ago
0

पटना:06 जून 2026 संकल्प सभागार में खेल विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक...

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष  दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सेबधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के भेंट !

by firstreport desk2
4 months ago
0

रांची:झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा (H1N1 & H3N2) को लेकर अलर्ट, अस्पतालों में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार | Health News

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    192 shares
    Share 77 Tweet 48
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    167 shares
    Share 67 Tweet 42
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

JSLPS समीक्षा बैठक: पलाश ब्रांड को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी झारखंड सरकार, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का निर्देश

September 1, 2026
विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

विभागीय शिखर सम्मेलन 2026: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में झारखंड की जल प्राथमिकताओं को प्रमुखता से रखा

September 1, 2026
झारखंड के अधिकारों पर दिल्ली का पहरा क्यों?’: खनिज संशोधन पर झामुमो का बीजेपी पर तीखा प्रहार

MMDR संशोधन पर भाजपा की बेचैनी से साफ है चोट सही जगह लगी: विनोद पांडेय | JMM vs BJP Jharkhand

September 1, 2026
झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

झारखंड परिसीमन विवाद: भाजपा नेता अमर बाउरी का कांग्रेस पर हमला, राहुल गांधी से मांगी माफी

September 1, 2026
CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

CM हेमंत सोरेन से मिले IIT मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा, जन्माष्टमी महामहोत्सव का मिला न्योता

September 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.