Monday, October 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !

महज 90 दिनों में एक दर्जन से अधिक मामलों का किया खुलासा, अपराध नियंत्रण में आई तेजी .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
योगी सरकार का यक्ष एप स्मार्ट पुलिसिंग को दे रहा “धार” !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

अलीगंज अग्निकांड: अलीगढ़ दौरा छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, मुआवजे का ऐलान

जनता दर्शन: मथुरा के बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन में सीएम योगी, डीएम को निर्देश

हमीरपुर में सीएम योगी ने स्वयं सहायता समूहों को दिया ₹6.30 करोड़ का चेक

हमीरपुर को ₹636 करोड़ की सौगात, सीएम योगी ने की यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा

लखनऊ: यूपी पुलिस का यक्ष एप अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने में अहम भूमिका निभा रहा है। यक्ष एप ने महज 90 दिनों में एक दर्जन से अधिक अपराधिक घटनाओं का खुलासा कर अपराध नियंत्रण पर स्मार्ट पुलिसिंग को नया आयाम दिया है। एप के जरिये अपहरण, हत्या, लूट, चोरी जैसे गंभीर अपराधों का खुलासा किया है। यक्ष ऐप की मदद से पुलिस न केवल तेजी से आरोपियों तक पहुंच रही है, बल्कि घटनाओं के खुलासे का समय भी काफी कम हुआ है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए “पुलिस मंथन” कार्यक्रम में यक्ष एप को लांच किया था।
एप ने किया कुछ घंटों में दो लूट का खुलासा, अपहरण की गुत्थी को सुलझाया
डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरुप स्मार्ट पुलिसिंग के तहत यक्ष एप को लांच किया गया था। यक्ष ेएप में प्रदेश के अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस, सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन आधारित मैपिंग और एनालिटिकल टूल्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। पहले जहां विवेचकों को “विलेज क्राइम नोट बुक” जैसे पारंपरिक रजिस्टर पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब कुछ ही मिनटों में अपराधियों की पूरी हिस्ट्री सामने आ जाती है। डीजीपी ने बताया कि हरदोई में दर्ज अपहरण के एक मामले में यक्ष ऐप ने चौंकाने वाला सच सामने लाया। जांच में पता चला कि कथित अपहृत व्यक्ति पिछले ढाई साल से जेल में बंद था। इसी तरह जौनपुर में 11 मार्च 2026 को जन सेवा केंद्र संचालक के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा कुछ ही घंटों में कर लिया गया। पुलिस ने यक्ष एप के माध्यम से 42–43 सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, जिससे संदिग्धों की पहचान और लोकेशन ट्रैक हुई। इसके बाद मुठभेड़ में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और करीब 1.30 लाख नकद बरामद किया गया। इसके अलावा राजधानी लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में एक घंटे के अंतराल पर हुई दो लूट की घटनाओं का 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया गया। यक्ष एप के जरिए आरोपियों की पहचान, मोबाइल लोकेशन और गतिविधियों का विश्लेषण कर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं रायबरेली में यक्ष एप की मदद से 8 सदस्यीय अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश हुआ। एप के डाटाबेस और जियो-टैगिंग के जरिए पुलिस को आरोपियों का आपराधिक इतिहास मिला, जिससे योजनाबद्ध कार्रवाई कर सभी को गिरफ्तार किया गया।
झूठे आरोप से बुजुर्ग को बचाया
बरेली में सास और साले की हत्या के आरोपी को पकड़ने में भी यक्ष ने अहम भूमिका निभाई। आरोपी का फोटो और रिकॉर्ड एप से मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगरा में एक बुजुर्ग व्यक्ति को झूठे छेड़छाड़ के आरोप से बचाने में भी एप उपयोगी साबित हुआ। सीसीटीवी फुटेज और फेस रिकग्निशन के जरिए असली आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। मेरठ, हाथरस, फर्रुखाबाद, कानपुर और गोंडा जैसे जिलों में यक्ष के जरिए कई चोरी और जेबकतरी गैंग का खुलासा हुआ। मेरठ में जेबकतरा गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार किये गये, हाथरस में आभूषण चोरी का आरोपी ट्रेस, कानपुर में ज्वैलरी दुकान से चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ और गोंडा में स्कूलों में हो रही चोरी का खुलासा एप ने किया।
यह है एप की विशेषताएं
पुलिस इकाइयों के लिए उपलब्ध प्रदेशव्यापी अपराधियों का डिजिटल डाटाबेस
त्वरित साक्ष्य संकलन के लिए सीसीटीवी कैमरों का स्थान आधारित मानचित्रण
-प्रत्येक अपराधी को दिया गया यूनिक क्रिमिनल आईडी, जिससे जिलों के बीच सूचनाओं का सहज आदान-प्रदान संभव
सटीक पहचान के लिए अपराधियों के मल्टी-एंगल फोटोग्राफिक रिकॉर्ड

Tags: #Yogi government's# Yaksha app #is giving a boost# to smart policing .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

महोबा में सीएम योगी ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, बांटे करोड़ों के चेक

महोबा में सीएम योगी ने किया बच्चों का अन्नप्राशन, बांटे करोड़ों के चेक

by firstreport desk2
4 months ago
0

साइड स्टोरी: महोबा में सीएम योगी ने मासूमों को कराया अन्नप्राशन; कबरई बांध विस्थापितों को बांटे करोड़ों के चेक, देखें...

महोबा को ₹697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- गोरखगिरि में लगेगा रोपवे

महोबा को ₹697 करोड़ की सौगात, सीएम योगी बोले- गोरखगिरि में लगेगा रोपवे

by firstreport desk2
4 months ago
0

बुंदेलखंड में गरजे सीएम योगी: माफिया को मिट्टी में मिलाया, अब तोप-मिसाइलें देखकर कांपेगा दुश्मन; महोबा को ₹697 करोड़ की...

यूपी में योग का महा-रिकॉर्ड: 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार की तैयारियां पूरी

यूपी में योग का महा-रिकॉर्ड: 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश, योगी सरकार की तैयारियां पूरी

by firstreport desk2
4 months ago
0

योगी सरकार का मेगा प्लान: उत्तर प्रदेश में 'जन आंदोलन' बनेगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; 1.32 लाख स्कूलों के करोड़पति छात्र...

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया: कुशीनगर में माफिया और शोहदों पर बरसे सीएम योगी, दी ₹424+ करोड़ की सौगात

by firstreport desk2
4 months ago
0

कुशीनगर: 2 जून कुशीनगर की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास बनाम अराजकता के मुद्दे पर कहा कि पहले...

योगी सरकार की पौष्टिक थाली से कुपोषण पर वार: यूपी के स्कूलों में बच्चों को मिल रही भरपूर कैलोरी और प्रोटीन

योगी सरकार की पौष्टिक थाली से कुपोषण पर वार: यूपी के स्कूलों में बच्चों को मिल रही भरपूर कैलोरी और प्रोटीन

by firstreport desk2
4 months ago
0

लखनऊ: 02 जून उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण को भी नई...

सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !

यूपी में सड़क सुरक्षा को लेकर योगी सरकार सख्त: 7 दिनों में 57 हजार से अधिक चालान, 2600 से ज्यादा वाहन सीज

by firstreport desk2
4 months ago
0

लखनऊ, 02 जून: योगी आदित्यनाथ सरकार सड़क पर लोगों के जीवन और सम्पत्ति की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    गिरीडीह: ईसरी बरनवाल सेवा सदन में चुनावी संवाद, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री प्रत्याशी सुरेन्द्र मोदी को मिला अपार जनसमर्थन !

    33 shares
    Share 13 Tweet 8
  • झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल: NHM और पिरामल फाउंडेशन के बीच 3 साल का गैर-वित्तीय MoU साइन !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    47 shares
    Share 19 Tweet 12
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    241 shares
    Share 96 Tweet 60
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    248 shares
    Share 99 Tweet 62

अभी अभी

INDIA Bloc Protest: “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं”— विपक्ष से मुलाकात पर CJI सूर्या कांत का बड़ा बयान !

INDIA Bloc Protest: “सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे सबके लिए खुले हैं”— विपक्ष से मुलाकात पर CJI सूर्या कांत का बड़ा बयान !

October 12, 2026
मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

October 11, 2026
राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

October 11, 2026
Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

October 10, 2026
गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

October 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.