Tuesday, July 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया: कुशीनगर में माफिया और शोहदों पर बरसे सीएम योगी, दी ₹424+ करोड़ की सौगात

जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया: कुशीनगर में माफिया और शोहदों पर बरसे सीएम योगी, दी ₹424+ करोड़ की सौगात

पिछली सरकारें कट्टा बनाती थीं, आज यूपी में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही; फाजिलनगर का नाम 'पावागढ़' करने का प्रस्ताव, मच्छर और माफिया दोनों का डबल इंजन सरकार ने किया सफाया।

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in उत्तरप्रदेश, पॉलिटिक्स, यूपी
Reading Time: 1 min read
A A
0
सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल से बलिया का पारंपरिक उत्पाद बना ग्लोबल ब्रांड !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

JPSC में भ्रष्टाचार BJP शासन की पहचान, बाबूलाल मरांडी करें आत्मचिंतन: ऋषीकेश सिंह

कांग्रेस और उसके सहयोगी दल बने पेपर लीक की फैक्ट्री’ : राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का विपक्ष पर करारा हमला

JPSC 14th Scam: झारखंड में अफसर बनने का रेटकार्ड ₹40 लाख! बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, की CBI जांच की मांग

रघुवर सरकार में रोजगार नहीं लाठियां मिलती थीं: कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव का पलटवार |

कुशीनगर: 2 जून कुशीनगर की धरती से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास बनाम अराजकता के मुद्दे पर कहा कि पहले की सरकारों के समय उत्तर प्रदेश कट्टा-बम बनाने वालों की पहचान से जुड़ा था, जबकि आज वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है। पिछली सरकारें निर्दोष लोगों, व्यापारियों को लूटने के लिए कट्टा-बम बनाती थीं। बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाती थीं, लेकिन हमने इन शोहदों को ठीक किया है। जो ठीक नहीं हुआ, बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया है।

मंगलवार को कुशीनगर में ₹424+ करोड़ की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की विकृत मानसिकता ने कुशीनगर को बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी दी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने इंसेफेलाइटिस और माफिया, दोनों पर प्रभावी प्रहार करते हुए विकास, सुरक्षा और रोजगार का नया वातावरण तैयार किया है। कुशीनगर अब पिछड़ेपन की पहचान नहीं, बल्कि बुलेट स्पीड से आगे बढ़ते नए उत्तर प्रदेश का प्रतीक बन रहा है।

*डबल इंजन सरकार के प्रयासों से कुशीनगर की तस्वीर बदल गई*
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान राम के पुत्र कुश, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर की तपोभूमि कुशीनगर आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि 9-10 वर्ष पहले यह जनपद पहचान के संकट, इंसेफेलाइटिस, माफिया राज, भूख, बेरोजगारी और अव्यवस्था से जूझ रहा था। खनन माफिया का आतंक था, किसान शोषण का शिकार था, उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं बदहाल थीं तथा फाजिलनगर व कसया क्षेत्र में मुसहर समुदाय के लोगों की भूख से मौत की खबरें आती थीं। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नया रास्ता चुना और डबल इंजन सरकार के प्रयासों से कुशीनगर की तस्वीर बदल गई। आज जिले में लगभग 90 हजार गरीबों को आवास, 3.14 लाख से अधिक परिवारों को शौचालय, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सहित अनेक जनकल्याणकारी सुविधाएं मिल रही हैं। पहले दंगे, अपराध और अराजकता प्रदेश की पहचान बन गए थे, जबकि आज सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण नई पहचान है। बिना रुके, बिना डिगे और बिना झुके सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।

मच्छर व माफिया, दोनों समस्याओं का किया समाधान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस कुशीनगर में कभी मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी, आज वहां अपना मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जैसी सुविधाएं साकार रूप ले चुकी हैं। इसी सत्र से कृषि विश्वविद्यालय का संचालन शुरू होगा और बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। किसानों को गन्ने का मूल्य 315 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल दिया जा रहा है तथा भुगतान भी समय पर सुनिश्चित किया जा रहा है। इंसेफेलाइटिस की बीमारी लगभग समाप्त हो चुकी है, ठीक वैसे ही जैसे उत्तर प्रदेश से माफिया राज समाप्त हुआ है। मच्छर बीमारी लाता था और माफिया बेरोजगारी, लेकिन डबल इंजन सरकार ने दोनों समस्याओं का समाधान किया है। आज कुशीनगर की बेटियां व युवा पुलिस समेत विभिन्न सरकारी नौकरियों में चयनित हो रहे हैं तथा निवेश से पैदा हो रहे नए रोजगारों का लाभ भी उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसका श्रेय जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि पहले तमकुही राज और फाजिलनगर विकास नहीं, उपेक्षा और मजाक का विषय बने हुए थे, जबकि आज विधायक और सांसद के प्रयासों से विकास परियोजनाएं धरातल पर उतर रही हैं। फाजिलनगर का नाम बदलकर पावागढ़ करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिससे यह क्षेत्र भगवान महावीर की विरासत से जुड़कर वैश्विक पहचान प्राप्त करेगा। अच्छे जनप्रतिनिधि विकास, सुरक्षा, रोजगार और खुशहाली लेकर आते हैं तथा डबल इंजन सरकार हर किसान को उचित मूल्य, हर युवा को अवसर, हर बेटी को सुरक्षा और हर परिवार को बेहतर जीवन देने के संकल्प के साथ सतत कार्य कर रही है।

समाजवादी पार्टी घोषित रूप से रामद्रोही
मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण सदियों के संघर्ष, आस्था और संकल्प की विजय का प्रतीक है। 498 वर्ष पूर्व भगवान राम की जन्मभूमि पर विदेशी आक्रांता द्वारा मंदिर ध्वस्त किए जाने के बाद अनेक पीढ़ियां इसके पुनर्निर्माण के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन राम मंदिर निर्माण को वास्तविक गति डबल इंजन की भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली। कांग्रेस आजादी के बाद चाहती तो राम मंदिर बना सकती थी, लेकिन उसने नहीं बनने दिया। समाजवादी पार्टी तो घोषित रूप से रामद्रोही रही है। ये लोग लगातार बाधाएं खड़ी करते रहे, लेकिन हमारा संकल्प अटूट था। आज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और आधुनिक अयोध्या अपने वैभव, विकास और आध्यात्मिक भव्यता से त्रेता युग की अनुभूति कराती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक क्षण करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से जुड़ा था और उस अवसर पर लोगों की आंखों में खुशी के आंसू थे।

एक वोट की ताकत से बना अयोध्या में भव्य राममंदिर
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के एक वोट की ताकत का परिणाम अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली तक दिखाई देता है। इसी जनादेश की ताकत से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त हुई और उत्तर प्रदेश ब्रह्मोस मिसाइल का निर्माण केंद्र बन रहा है। जब भारत का बहादुर जवान दुश्मन की छाती पर ब्रह्मोस दागता है, तो पाकिस्तान “बचाओ-बचाओ” चिल्लाने लगता है। कुशीनगर के लोगों को अब विकास की राह पर पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डबल इंजन सरकार विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देगी और एक-एक पैसे का हिसाब रखते हुए हर क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करेगी। कुशीनगर कभी पिछड़ा नहीं था, बल्कि पिछली सरकारों की विकृत नीतियों ने इसे बीमारी, भुखमरी और बेरोजगारी के संकट में धकेल दिया था। अब यह जनपद विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के बल पर बुलेट स्पीड से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद देवरिया शशांक मणि, गोरखपुर के सांसद रविकिशन, विधायक तमकुही राज डॉ. असीम कुमार, विधायक फाजिलनगर सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय एवं अन्य गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।

बॉक्स मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र, चेक एवं टूल किट कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक एवं टूल किट वितरित किए। ग्राम विकास विभाग की मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संध्या देवी एवं प्रियंका को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कॉक्लियर इम्प्लांट योजना के तहत कुमारी श्रेया शर्मा एवं कुमारी कृति को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। राजकीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की प्रतिनिधि अभिनेती सिंह एवं निभा गौड़ को ₹13 करोड़ का चेक प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा फार्मर मशीनरी बैंक हेतु विवेक गुप्ता को चाबी सौंपी गई, जबकि मिलेट्स प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत मनोज कुशवाहा को ₹10 लाख का चेक प्रदान किया गया। जिला प्रोबेशन विभाग की बाल सेवा योजना के अंतर्गत कुमारी अनुष्का एवं गुरफान अली को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। उद्योग विभाग की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कुमारी रूबीना खातून को सिलाई मशीन टूलकिट प्रदान की गई। वहीं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत साबिया खातून को स्वीकृति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Tags: उत्तर प्रदेश समाचारकुशीनगर विकास योजनाएंफाजिलनगर पावागढ़ब्रह्मोस मिसाइल यूपीमाफिया राज यूपीयूपी न्यूज़योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथ भाषणसीएम योगी कुशीनगर
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: ‘रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: ‘रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें,

by firstreport desk2
3 days ago
0

JPSC विवाद पर कांग्रेस का पलटवार: 'रघुवर दास पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें, युवाओं को गुमराह करना बंद करे...

जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर भड़के रघुवर दास: बोले- नैतिक साहस है तो झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस

जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर भड़के रघुवर दास: बोले- नैतिक साहस है तो झारखंड सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस

by firstreport desk2
3 days ago
0

🔴 बड़ी ख़बर: जेपीएससी धांधली और पेपर लीक पर बीजेपी का बड़ा हमला ! रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)...

NEET Paper Leak Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को लिखी भावुक चिट्ठी

NEET Paper Leak Controversy: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को लिखी भावुक चिट्ठी

by firstreport desk2
3 days ago
0

NEET Paper Leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी; जंतर-मंतर आंदोलन के बाद लिया...

झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

झारखंड: अवैध शराब पर कसेगा शिकंजा, उत्पाद विभाग में होंगी बंपर भर्तियां; CM हेमंत सोरेन ने दिए सख्त निर्देश

by firstreport desk2
4 days ago
0

अवैध शराब पर पूर्ण बैन, बंपर बहाली और नई नीतियां: CM हेमंत सोरेन का उत्पाद विभाग को कड़ा निर्देश !...

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

135th Durand Cup 2026: रांची में डूरंड कप का भव्य आगाज, सीएम हेमंत सोरेन बने मुख्य अतिथि

by firstreport desk2
5 days ago
0

135th Durand Cup: रांची में 26 जुलाई से सजेगा डूरंड कप का मंच, सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि रांची...

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच ऐतिहासिक MoU साइन | CM हेमंत सोरेन

by firstreport desk2
6 days ago
0

🎬 झारखंड के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान: JFTI और SRFTI कोलकाता के बीच हुआ ऐतिहासिक MoU, CM...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    137 shares
    Share 55 Tweet 34
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    142 shares
    Share 57 Tweet 36
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    146 shares
    Share 58 Tweet 37
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    119 shares
    Share 48 Tweet 30
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    126 shares
    Share 50 Tweet 32

अभी अभी

झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया होगी बेहद आसान: जमशेदपुर में खुलेगा राज्य का पहला IDTR, टाटा मोटर्स से MoU

झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया होगी बेहद आसान: जमशेदपुर में खुलेगा राज्य का पहला IDTR, टाटा मोटर्स से MoU

July 28, 2026
झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: 60 लाख के 16 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, रीजनल कमांडर भी शामिल !

झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार: 60 लाख के 16 इनामी नक्सली करेंगे सरेंडर, रीजनल कमांडर भी शामिल !

July 28, 2026
धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: अवैध कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप

धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: अवैध कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, हड़कंप

July 28, 2026
​ट्रेजरी और चारा घोटाले की जननी कौन? भाजपा पहले यह बताए: झारखंड कांग्रेस

​ट्रेजरी और चारा घोटाले की जननी कौन? भाजपा पहले यह बताए: झारखंड कांग्रेस

July 27, 2026
भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

भाजपा को नए कानून का नहीं, अपने राजनीतिक चरित्र का संशोधन करना चाहिए: राकेश सिन्हा

July 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.