Wednesday, October 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार फिल्म नीति से कलाकारों को मिलेगा रोजगार, निर्माताओं को ₹4 करोड़ तक की सब्सिडी

बिहार फिल्म नीति से कलाकारों को मिलेगा रोजगार, निर्माताओं को ₹4 करोड़ तक की सब्सिडी

कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से मिले अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह; मोतिहारी में पूरी हुई हिंदी फिल्म 'सरकारी मीडियम' की शूटिंग, ऑनलाइन सिंगल विंडो से मिल रही अनुमति।

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in पटना, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार फिल्म नीति से कलाकारों को मिलेगा रोजगार, निर्माताओं को ₹4 करोड़ तक की सब्सिडी
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

पटना में तेजस्वी यादव हिरासत में: लोकभवन मार्च के दौरान बवाल, 3 बैरिकेडिंग तोड़ीं !

तिरहुत MLC चुनाव: प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, शिक्षकों को 7वां वेतनमान और युवाओं को 10 हजार नौकरियों का वादा !

पटना: आज कला एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार से फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर बिहार में फिल्म निर्माण की संभावनाओं, कला एवं संस्कृति के संवर्धन तथा स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह को उनकी हाल ही में मोतिहारी में पूर्ण हुई हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य में फिल्म उद्योग के विकास हेतु सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति 2024 के तहत बिहार में फिल्म की शूटिंग करने पर निर्माता को 4 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया। इसके अलावा, फिल्म में बिहार के कलाकारों को काम देने पर उन्हें भुगतान की गई राशि का 50 फीसदी अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है, जिससे बिहार के कलाकारों को राज्य में ही काम मिल रहा है।

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि फिल्म नीति का निर्माण विभिन्न राज्यों की फिल्म नीतियों का अध्ययन करने के बाद फिल्म निर्माताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। साथ ही, बिहार में शूटिंग होने वाली फिल्मों के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से उनका फीडबैक लिया जा रहा है और उसके अनुसार कार्ययोजना बनाई जा रही है, ताकि उन्हें कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि बिहार में अबतक 50 से अधिक फिल्मों की शूटिंग की अनुमति दी गई है, जिनमें से ज्यादातर फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस दौरान किसी फिल्म निर्माता को कोई दिक्कत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं को शूटिंग परमिशन के लिए अलग-अलग विभागों में आवेदन की आवश्यकता नहीं है। निर्माता, फिल्म निगम के माध्यम से ऑनलाइन शूटिंग परमिशन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं की सुविधा के लिए बिहार के स्थानीय कलाकारों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है। बिहार का कोई भी कलाकार या वेंडर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम की साइट https://film.bihar.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है। फिल्म अभिनेता कुमार कन्हैया सिंह ने बिहार में फिल्म नीति लागू करने के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस पहल से राज्य में फिल्म उद्योग के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि फिल्मों के माध्यम से बिहार के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इसके लिए जरूरी है कि स्थानीय भाषाओं के साथ ही हिन्दी और अन्य भारतीय भाषाओं में बिहार की कहानियों को बड़े परदे पर दिखाया जाय। उन्होंने कहा कि हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग की अनुमति प्राप्त करने से लेकर फिल्म की शूटिंग पूरी तक फिल्म निगम और स्थानीय प्रशासन का अपेक्षित सहयोग प्राप्त हुआ।

कुमार कन्हैया सिंह ने कहा कि वह कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ संपर्क में हैं और जल्द ही उनके साथ बिहार में अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में भी फिल्म अवार्ड शो आयोजित करने की जरूरत है, जिससे फिल्म निर्माताओं का फिल्म नीति के प्रति विश्वास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि बिहारी होने के नाते वह अपने गृह राज्य के प्रति जिम्मेदारी समझते हैं और विकसित बिहार में हर संभव अपना योगदान देने को इच्छुक हैं। उन्होंने माननीय मंत्री से मुंबई में कार्यरत बिहार के फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंसिंग करने का आग्रह किया। हिन्दी फिल्म सरकारी मीडियम की शूटिंग 17 अप्रैल से 1 मई तक पूर्वी चम्पारण जिले के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, चन्द्रहिया, बीडी वर्ल्ड स्कूल सहित विभिन्न स्थानों पर हुई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में कुमार कन्हैया सिंह, डॉक्टर तीस्या श्री, प्रिंस गुप्ता, आयुष पाण्डेय, कमल घिमेरे, रविकांत, गौतम गुलाल, सुकन्या पंडित आदि हैं। फिल्म के लेखक-निर्देशक राज सागर बिहार के मोतिहारी जिले के निवासी हैं और पिछले एक दशक से मुंबई फिल्म उद्योग में सक्रिय हैं।

Tags: कुमार कन्हैया सिंह अभिनेताडॉ प्रमोद कुमार मंत्रीपटना समाचारबिहार फिल्म प्रोत्साहन नीतिबिहार फिल्म सब्सिडीबिहार राज्य फिल्म विकास निगमबिहार सिनेमा न्यूज़ 2026सरकारी मीडियम फिल्म मोतिहारी
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

‘1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते’: CEC पर विवादित टिप्पणी कर फंसे मुकेश सहनी

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

1 खून माफ होता तो ज्ञानेश कुमार को गोली मार देते': मुकेश सहनी का मुख्य चुनाव आयुक्त पर विवादित बयान...

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा सातवां वेतन! बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का बड़ा वादा | Bihar News

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

लोकसभा चुनाव के पहले सातवां वेतन लागू करने का प्रयास करूंगा: बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर पटना / बांकीपुर: जन सुराज...

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

“AK-47 रखकर मुझे फंसाया गया, करा लें नार्को टेस्ट”: JDU MLC नीरज कुमार पर बरसे अनंत सिंह, बिहार की राजनीति में भूचाल

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

'घर में AK-47 रखकर फंसाया गया, सच्चाई के लिए नार्को टेस्ट करा ले पार्टी' – MLC चुनाव से पहले JDU...

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

पटना में गंगा आरती में शामिल हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया, देखें खूबसूरत तस्वीरें

by firstreport desk2
3 weeks ago
0

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने पटना में की 'मां गंगा की आरती', एनआईटी घाट पर बॉलीवुड सितारों की झलक...

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

बिहार में जहरीली शराब का तांडव: 4 और मौतें, शराबबंदी पर घिरी सरकार, विपक्ष ने बताया ‘कमाई का जरिया’

by firstreport desk2
1 month ago
0

बिहार: जहरीली शराब का कहर जारी, 4 और दुखद मौतें; शराबबंदी पर मौन सरकार और मिलीभगत के गंभीर आरोप पटना:...

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

बिहार और झारखंड के बीच ऐतिहासिक सोन नदी जल बंटवारा समझौता: अमित शाह की उपस्थिति में 25 साल पुराना विवाद हल

by firstreport desk2
1 month ago
0

सोन नदी जल बंटवारा: बिहार और झारखंड के बीच 25 साल पुराना अंतर्राज्यीय जल विवाद सुलझा, अमित शाह की उपस्थिति...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    49 shares
    Share 20 Tweet 12
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    227 shares
    Share 91 Tweet 57
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    250 shares
    Share 100 Tweet 63
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    243 shares
    Share 97 Tweet 61
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

October 13, 2026
IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

October 13, 2026
“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

October 13, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के रवि कुमार, SIR चाईबासा, Voter Registration Jharkhand !

October 13, 2026
रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कावेरी रेस्टोरेंट में कॉकरोच और कुप्पूस्वामी में मिला पनीर नष्ट !

October 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.