Saturday, October 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा जिले को दी बड़ी सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा जिले को दी बड़ी सौगात !

138 करोड़ रुपये की लागत से 90 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in दरभंगा, पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान दरभंगा जिले को दी बड़ी सौगात !
8
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रांची: मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश !

जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !

झारखंड कांग्रेस में बड़ी कार्रवाई: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें पूरा मामला !

“राहुल गांधी पहले खुद और कांग्रेस विधायकों से इस्तीफा मांगें, फिर CEC से”: बीजेपी नेता अशोक बड़ाईक का जोरदार हमला !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में
दरभंगा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने दरभंगा शहर के दिल्ली मोड़ स्थित निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय / अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड की प्रगति कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि दरभंगा बस स्टैंड का पुनर्विकास कार्य के तहत यहां G+4 कार्यालय भवन, कॉन्कोर्स, प्लेटफॉर्म, रखरखाव डिपो, पार्किंग और फुटपाथ, शौचालय ब्लॉक, एस०टी०पी0-700 किलोलीटर, बाउंड्री विकास, कैंपस विकास और प्रकाश व्यवस्था सहित हर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करायी जा रही है। यह काम अगल दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति कार्य की जानकारी अधिकारियों से ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से आगे बढ़ रहा है, इसके तहत दरभंगा शहर के दोनार चौक के पास आर०ओ०बी० का निर्माण, शोभन डैम-मकिया पथ का निर्माण । शोभन बाइपास पर प्रस्तावित एम्स तक फोरलेन पहुंच पथ के निर्माण कार्य सहित शोभन-एकमी पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूती कार्य, दरभंगा-कुशेश्वरस्थान पथ से धबौलिया (कुशेश्वर स्थान फूलतोड़ा घाट पथ) तक बाइपास पथ का निर्माण, मिथिला शोध संस्थान का आधुनिकीकरण एवं संरक्षण कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त दरभंगा रेलवे स्टेशन से आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे वाया दोनार चौक, कर्पूरी चौक तथा कर्पूरी चौक से एकमी चौक वाया लहेरियासराय चौक एवं लोहिया चौक तक अपग्रेडेशन / उन्नयन तथा एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण, बाबा कुशेश्वरस्थान का सौंदर्गीकरण एवं विकास कार्य, अहिल्यास्थान का विकास कार्य, अहिल्यास्थान के विकास हेतु भू-अर्जन कार्य, गंगा सागर, हराही एवं दिग्धी तालाब का सौंदर्गीकरण कार्य के साथ ही गंगा सागर, हराही एवं दिग्धी तालाब का एकीकृत विकास कार्य प्रारंभ हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास कार्यों को बेहतर ढंग से पूर्ण करायें। इन कामों के पूरा होने से दरभंगा जिला का काफी विकास होगा। साथ ही लोगों के लिए काफी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने दरभंगा हवाई अड्डा के पास निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का निरीक्षण किया तथा लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब निर्माण हेतु चिन्हित भू-खंड का जायजा लिया।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह चिन्हिंत भूखंड दरभंगा सदर अंचल के अंतर्गत है, जिसका रकबा 50 एकड़ है।
जायजा के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन सब कामों के पूरा होने से आवागमन काफी सुगम होगा। लोग कहीं से भी कम समय में सहूलियतपूर्वक दरभंगा पहुंच सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने आमस-दरभंगा पथ परियोजना के कैंप कार्यालय के समीप आमस-दरभंगा पथ के प्रगति कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आमस-दरभंगा पथ परियोजना दो आर्थिक गलियारों, एन0एच0-02 और एन0एच0-57 (नया एन0एच0-27) के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। बिहार राज्य के भीतरी हिस्सों की पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर पूर्वी राज्यों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। यह परियोजना लंबी दूरी की यातायात और माल ढुलाई की दक्षता में सुधार करने में मदद करेगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना काफी महत्वपूर्ण है। इसके पूरा होने से उद्योग, निवेश, छोटे व्यवसाय, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस परियोजना को लक्ष्य के अनुरुप अच्छे ढंग से पूर्ण कराएं।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा परिसर अवस्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री 23 हजार 3 सौ 84 जीविका स्वयं सहायता समूह एवं समूह से संबंधित कुल 93 हजार 536 जीविका दीदियों को बैंक से क्रेडिट लिंकेज के रुप में प्राप्त वित्तीय सुविधा हेतु 311 करोड़ 79 लाख रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति योजना, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान, मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक तथा बैट्री चालित ट्राईसाईकिल की चाभी आदि लाभुकों को प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने नागेंद्र झा स्टेडियम के प्रांगण में रिमोट के माध्यम से दरभंगा जिलान्तर्गत 138 करोड़ की लागत से कुल 90 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें 105 करोड़ रुपये की लागत से 50 योजनाओं का शिलान्यास एवं 33 करोड़ रुपये की लागत से 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।
जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक जिवेश कुमार, विधायक विनय कुमार चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त हिमांशु कुमार राय, दरभंगा प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ रेड्डी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister# gave #a big gift# to Darbhanga district #during Samriddhi Yatra .
Share3Tweet2SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

मतदाता सूची विवाद: ‘वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?’ – झारखंड कांग्रेस का तीखा हमला !

by firstreport desk2
6 days ago
0

मतदाता सूची विवाद: 'वोटर के अधिकार पर सवाल से भाजपा को पेट दर्द क्यों?' - कांग्रेस का तीखा हमला SIR...

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

राजनीतिक नौटंकी छोड़ अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: भाजपा प्रवक्ता अजय साह !

by firstreport desk2
6 days ago
0

राजनीतिक नौटंकी करने की बजाए अपने BLA को सक्रिय करे कांग्रेस: अजय साह ! रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने...

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

Bihar IPS Transfer: रत्न संजय को ADG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी, नवजोत सिमी और किरण जाधव का भी ट्रांसफर !

by firstreport desk2
7 days ago
0

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: रत्न संजय बने ADG लॉ एंड ऑर्डर, 6 IPS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट...

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4 ठिकानों पर छापेमारी !

by firstreport desk2
7 days ago
0

गोपालगंज ADM राजेश्वरी पांडेय पर SVU की बड़ी कार्रवाई: 16 साल की नौकरी में बना 3.12 करोड़ का साम्राज्य, 4...

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार !

by firstreport desk2
7 days ago
0

सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पूरे समाज की जिम्मेदारी: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ! देवघर / रांची: झारखण्ड के...

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

रामगढ़ के नेमरा में झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर पूर्व सीएम रघुवर दास, भूपेश बघेल, पप्पू यादव समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
7 days ago
0

नेमरा में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन को दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि, राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों का...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    डिग्री नहीं, ‘सौदा’ हो रहा है!’ Radha Govind University Ramgarh में फर्जी डिग्री और फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, मान्यता पर मंडराया खतरा

    57 shares
    Share 23 Tweet 14
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    247 shares
    Share 99 Tweet 62
  • IMA झारखंड संयुक्त चिकित्सा आंदोलन: 22 अक्टूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी, जानें क्या हैं 10 चिकित्सा संगठनों की प्रमुख मांगें !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2
  • छात्रवृति योजना हेतु छात्रों का करें शीघ्र चयन: चमरा लिंडा !

    217 shares
    Share 87 Tweet 54
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    254 shares
    Share 102 Tweet 64

अभी अभी

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त  ED Action on Anup Majhi !

अनूप माझी सिंडिकेट पर ईडी का बड़ा शिकंजा: 815 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त ED Action on Anup Majhi !

October 17, 2026
झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

झारखंड में डॉक्टरों का आंदोलन स्थगित: 10 सूत्री मांगों पर सरकार से बनी सहमति !

October 16, 2026
झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

झारखंड: “स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट, मंत्री रील बनाने में मस्त”, BJP प्रवक्ता रमाकांत महतो ने मांगा इरफान अंसारी का इस्तीफा !

October 16, 2026
झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

झारखंड voter list verification: ECINET ऐप से पाएं BLO का नंबर, मतदाता सूची में सुधार हुआ आसान !

October 16, 2026
जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

जामताड़ा को ऐतिहासिक सौगात: मेडिकल कॉलेज और 420 बेड के अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ, सीएम हेमंत सोरेन करेंगे शिलान्यास !

October 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.